राष्ट्रीय (29/09/2014) 
राष्ट्रपति से 2013 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की
राष्ट्रपति से आज 2013 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की। जिसमें 28 महिला अधिकारी और भूटान, नेपाल व मालदीव के 15 अधिकारी शामिल थे।

देश के सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने और पुलिस सेवा में शामिल होने पर प्रशिक्षु अधिकारियों को बधाई देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि समाज बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है और उनके पास समाज की सेवा करने का एक महान अवसर है। उनको वर्तमान समय के अपराधों जैसे आतंकवाद और साइबर क्राइम से लड़ने के लिए ज्ञान और विशेषज्ञता के साथ खुद को लैस करना होगा। राष्ट्रपति ने उन्हें देश में कानून और व्यवस्था बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को याद दिलाया और इस उद्देश्य में उनकी सफलता की कामना की।
Copyright @ 2019.