राष्ट्रीय (01/10/2014) 
शिमला के राजीव भवन में 2 अक्टूबर को पुष्पांजलि कार्यक्रम
२ अक्टूबर २०१४ , गांधी जी की १४५ वि जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी  दुआरा राजीव भवन में प्रातः १०:३० बजे  एक पुष्पांजलि कार्यकर्म आयोजित किया जायेगा।  सुन्द्रियाल ने  कहा  आजादी के बाद जन्म लेने वाले युवा- इंडिया के अधिकतर लोगो ने आजादी का संघर्ष,  परातंत्र का दर्द और स्वतंत्रता की तड़प नहीं देखी है  ,आज युवा- इण्डिया महात्मा गांधी के विषय में जो बाते जनता है वह केवल किताबो के माध्यम से जानता है।   ये हमारा  कर्तव्य  है की आज के युवा- इण्डिया को गांधी जी के , मोहन दास कर्मचन्द गांधी से महात्मा तक के सफर का पाठ फिर  पढ़ाया जाये।  हमें आज फिर युवाओ को गांधी जी द्वारा दिए गए  अहिंसा के पथ पर चलने को प्रेरित करना होगा।  आज देश में जो हिंसक घंटनाए होती है  उसका मूल कारन ही धैर्य का खोना और लोगो में व्यापत विचलता  है, छोटी छोटी  बातो  पर लोग आक्रोशित होकर  हिंसा का रास्ता अपना लेते है ।  आज  के  परिद्रिश्य में गांधी जी के विचारो का महत्व और  भी बड़ गया  है।  उनका अहिंसा का मंत्र जो पूरी दुनिया मानती है हमें अपने  युवा वर्ग को आज फिर से  उस मन्त्र को याद दिलाने  की आवश्यकता है।  सुन्द्रियाल  ने कहा की ये ठीक है की  गांधी भारत के लिए स्वतंत्रता संघर्ष के सेनापति रहे परन्तु आज भारत समेत पूरा विश्व उन्हें एक विचारधारा के रूप में देखता है गांधी का व्यक्तित्व अपने आप में विचारधारा है आज जहां युवा वर्ग धैर्य के मामले में कमतर देखता है ऐसे में गांधी जी का अहिंसा का मार्ग व् उनकी इन्द्रियों को अपने काबू में करने वाले मूल मन्त्र युवाओ के लिए संजीवनी का काम कर सकते है, ये हमारा कर्तव्य है की युवा वर्ग को गांधी जी के व्यक्तिव का परिचय नए परिद्रिश्य में कराया जाये। सुन्द्रियाल ने बताया की , राष्ट्रपिता महत्मा गांधी जी की १४५ वी जयंती के अवसर पर कांग्रेस मुख्यलाये राजीव गांधी भवन शिमला में पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यकर्म आयोजित  किया गया है सभी कांग्रेस परिवार के सदस्य अपनी भागीदारी सुनश्चित करे। 

Copyright @ 2019.