राष्ट्रीय (05/10/2014) 
धान खरीदी नीति के विरोध में कांग्रेस का छत्तिसगढ में प्रदर्शन
भाजपा सरकार के द्वारा धान खरीदी में किसानों के साथ धोखाधड़ी और प्रति एकड़ सिर्फ 10 क्विंटल धान खरीदी किये जाने की घोषणा के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश के 199 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों सहित 215 से अधिक स्थानों पर रमन सिंह और भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। विरोध प्रदर्शन की यह शुरूआत है कांग्रेस किसानों के एक-एक दाना धान खरीदी की घोशणा तक आन्दोलन जारी रखेगी। छत्तीसगढ़ के किसानों की धान प्रमुख उपज है। राज्य में समर्थन मूल्य पर सिर्फ धान की व्यापक पैमाने पर खरीदी की जाती है, ऐसे में आधा-अधूरा धान खरीदी की घोशणा कर सरकार किसानों को भूखमरी की कगार पर खड़ा करना चाह रही है, यदि समर्थन मूल्य पर किसानों का पूरा धान नहीं खरीदा जायेगा तो ऐसी स्थिति में किसानों को अपना धान औने-पौने दाम पर बिचैलियों को बेचने की मजबूरी हो जायेगी।
Copyright @ 2019.