राष्ट्रीय (06/10/2014) 
जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और आम जनता का अपमान बर्दाश्त नहीं- कांग्रेस
बालोद विधायक भैयाराम सिन्हा के साथ पुलिस की बदसलुकी की निन्दा करते हुये छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि पत्रकारो के साथ, जनप्रतिनिधियों के साथ, आम जनता के साथ दुव्र्यवहार की घटनायें पूरे प्रदेश में लगातार हो रही है और इस दुव्र्यवहार को और ज्यादा बर्दाशत नहीं किया जा सकता है। जनप्रतिनिधियों का इस तरह से निरंतर अपमान लोकतंत्र की स्वस्थ परंपराओं की जड़ो पर कुठाराघात रहने पर नेता द्वय ने चेतावनी दी है कि कांग्रेस व्यापक और उग्र आंदोलन करेगी।
Copyright @ 2019.