राष्ट्रीय (06/10/2014) 
महाराष्ट्र चुनाव प्रचार के लिए भाजयुमो आज होगी रवाना
रायपुर। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचार करने भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष संजू नारायण सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में मंगलवार महाराष्ट्र रवाना हो रहे हैं। सभी भाजयुमो कार्यकर्ता महाराष्ट्र चुनाव की कमाना संभाल रहे कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व स्थानीय नेताओं के नेतृत्व में कार्य करते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे।
  इस संबंध में भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजू नारायण सिंह ठाकुर ने बताया कि आगामी 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में स्थानीय भाजयुमो कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके चलते शहर जिला के भाजयुमो कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में चार पहियो पर सड़क मार्ग से मंगलवार नागपुर पंहुचेंगे। वहां पर महाराष्ट्र चुनाव के लिए  छत्तीसगढ़ से प्रचार की कमान संभाल रहे कद्दावर नेता व प्रदेश में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में जिम्मेदारी लेकर प्रचार अभियान से जुंडेंगे। युवा मोर्चा कार्यकर्ता महाराष्ट्र में नागपुर,अमरावती, चंद्रपुर, अकोला, गोंदिया, भंडारा, तुमसर, यवतमाल, बुलढाना, बलहार सहित डेढ़ दर्जनों से अधिक जगहों पर धुंआधार प्रचार करते हुए आम जनता से भाजपा के पक्ष में मत देने की अपील करेंगे। श्री ठाकुर ने आगे बताया कि युवा मोर्चा कार्यकर्ता स्थानीय नेताओं व प्रदेश से प्रभारी नियुक्त किये गए नेताओं के मार्गदर्शन में काम करते हुए बेहतर समन्वय बनाकर अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। इधर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रचार संबध्ंीी सभी तैयारियां कर ली।
Copyright @ 2019.