राष्ट्रीय (08/10/2014) 
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर 15 अक्टुबर को भाजयुमो मनाएगा स्वच्छता छत्तीसगढ़
रायपुर। संपूर्ण स्वच्छता अभियान क्लीन इंडिया के अंतगर्त भाजयुमो प्रदेश के सभी जिला केन्द्रों में 15 अक्टुबर को एक साथ एक समय पर प्रदेश के सभी बस स्टैण्ड में साफ सफाई कर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के आव्हान को चरितार्थ करेगें। 
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वप्र क्लीन इंडिया के साथ देश का प्रत्येक नागरिक स्वच्छता अभियान को अंगीकार कर अपने आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई को अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी स्वयं मानकर करें। भाजयुमो ने इस अभियान से खुद को जोड़ते हुए 15 अक्टुबर को प्रदेश के सभी जिला व मंडल केन्द्रों में प्रमुख बस स्टैण्ड की साफ सफाई का कार्य करेगी। श्री सिंहदेव ने कहा कि यह अभियान 15 अक्टुबर को ठीक 9:30 बजे एक साथ सभी जगह प्रारंभ होगा। इस अभियान में नगर पालिका को जोड़ते हुए साफ सफाई के दौरान उस क्षेत्र में निवासरत आम लोगों से तथा दुकानदारों से भाजयुमों अपने क्षेत्र में साफ सफाई  रखने का भी आव्हान भाजयुमो करेगी। भाजयुमो का यह अभियान केन्द्र सरकार के निर्णय स्वच्छ भारत अभियान से खुद को जोड़ते हुए है तथा प्रदेश के मुखिया डॉ. रमन सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें स्वच्छ प्रदेश की सौगात देने के लिये भाजयुमो अपने इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के मुखिया को उपहार भी देगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यालय प्रभारी अमरजीत छाबड़ा ने बताया कि भाजयुमो अपने इस अभियान के माध्यम से जनजागरण का भी कार्य करेगी जिसके लिये दुकानदारों से अपील करेगी की वे अपने दुकानों के बाहर कचरे का डिब्बा डस्टबीन रखे । दैनिक उपयोग के बाद निकलने वाले कचरे को उस डस्टबीन में डालें और निर्धारित जगह पर उस कचरे को फेकें। नगरीय निकाय व आम जनों के सहयोग से भाजयुमो कचरे का डिब्बा डस्टबीन का वितरण भी 15 अक्टुबर को करेगी। इसके साथ ही आम जनता में साफ सफाई के प्रति जागरूकता उत्पन्न हो इसके लिये स्लोगन लिखे स्टीकर भी बस स्टैण्ड के आसपास की दुकानों में लगायें जायेंगे।
Copyright @ 2019.