राष्ट्रीय (09/10/2014) 
हरियाणा मेें स्थिर व विकास के लिए कांग्रेस को वोट दें- मुकेश अग्निहोत्री
हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान आज विभिन्न चुनावी सभाओं में राज्य में स्थिर व विकास के लिए लोगों से कांग्रेस सरकार के गठन के लिए वोट देने का आग्रह किया। मुकेश अग्निहोत्री ने आज कालका विधानसभा क्षेत्र के तहत कालका, पिंजौर, मल्ला व सुरजपुर में पार्टी प्रत्याशी मनवीर कौर गिल, नरायणगढ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी राम किशन व बराड़ा में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षो में हरियाणा में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में अथाह विकास हुआ इसी वजह से आज देश में हरियाणा विकास के मामले में न एक बना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास मुख्यमंत्री के पद का कोई उम्मीदवार नही है और दूसरी पार्टी का नेता जेल में है।

     मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 5 महिने का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। मंहगाई और भ्रटाचार मिटाने का झूठा दावा कर देश के लोगो को भारतीय जनता पार्टी के नेतओं ने गुमराह किया। उन्होंने कहा कि देश के लोग भारतीय जनता पार्टी के झूठे नारों व वादों में अब आने वाले नही। उन्होंने कहा कि हाल ही में कुछ राज्यों में हुए उप-चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मुह की खानी पड़ी है और अब हरियाणा में भी उसे मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने लोगों से कांग्रेस उम्मीदवारों को भारी से भारी मतों से जीताने का आवाह्न किया।

     इस अवसर पर उनके साथ वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष सुभाष मंगलेट, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह, हिमफैड के अध्यक्ष अजय बहादूर, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चैहान व एपीएमसी सोलन के उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर भी हरियाणा में मुकेश अग्निहोत्री के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हैं।
Copyright @ 2019.