राष्ट्रीय (10/10/2014) 
सत्यार्थी और मलाया को छत्तीसगढ काग्रेस नें बधाई दी
एक भारतीय कैलाश सत्यार्थी को पाकिस्तान की बच्ची मलाला युसुफ फजई के साथ संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर हार्दिक बधाई देते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव ने कहा है कि बच्चों के क्षेत्र में कैलाश सत्यार्थी जी ने महत्वपूर्ण कार्य किया है। पूरा देष कैलाश सत्यार्थी की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित है और यह सम्मान पूरे देश के साथ-साथ भारतीय उपलब्धि का सम्मान है। यह एक सुखद बात है कि शांति का नोबल पुरस्कार भारतीय उपमहाद्वीप के दो लोगो को संयुक्त रूप से दिया गया है। नेता द्वय ने आषा व्यक्त की है कि पाकिस्तान की सरकार इस संयुक्त पुरस्कार के पीछे छिपे शांति के संदेश को समझेगी।
Copyright @ 2019.