राष्ट्रीय (12/10/2014) 
महाराष्ट्र चुनाव में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का धुआंधार प्रचार
रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर शहर जिला कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष संजूनारायण सिंह ठाकुर के नेतृत्व में इन दिनों महाराष्ट्र चुनाव तहत् भंडारा विधानसभा में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। पिछले एक हफ्ते से सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ता महाराष्ट्र चुनाव की कमान संभाल रहे वरिष्ठ भाजपा नेता व छग शासन में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व स्थानीय वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में काम कर रहे हैं। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को चुनाव में भंडारा विधानसभा की जिम्मेदारी सौपी गई है। जिसमें वे सभी कार्यकर्ता अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी करते हुए भाजपा प्रत्याशी रामचन्द्र पुनाजी अवसरे जी के पक्ष में प्रचार कर आमजन से उनके पक्ष में मत करने की अपील कर रहे हैं। जबकि जिलाध्यक्ष संजूनारायण ठाकुर का चुनावी रणनीति स्थानीय कार्यकर्ता को भी खूब रास आ रही है।
                         भााजयुमो रायपुर शहर जिलाध्यक्ष संजूनारायण ठाकुर ने दूरभाष में बताया कि रायपुर जिले के सभी युवामोर्चा कार्यकर्ताओं को भंडारा विधानसभा में प्रचार करने की जिम्मेदारी सौपी गई है। विधानसभा में सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ता 8 विभिन्न प्रभागों तहत् 90 बूथो में कार्य करते हुए सभी भागो में लीड दिलाने के लिए दिन रात प्रयास कर रहे हैं। पिछले एक हफ्ते से  हमने लाला लाजपत नगर, समता नगर, नासिक नगर, संता जी वार्ड, फकीर नगर, शास्त्री नगर सहित प्रत्येक प्रभागों के महत्वपूर्ण बस्तियों, कालोनियों में प्रचार कर रामचन्द्र पुनाजी अवसरे के पक्ष में आमजन से मतदान करने की अपील कर रहे हैं। वहीं स्थानीय युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं व रायपुर से पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं के बीच गजब का समन्वय भी देखने का मिल रहा हैै। रायपुर से विजय व्यास, सोनू राजपूत, राजेश देशमुख, सिद्धांत शर्मा, गिरीश मिश्रा, दुर्गेश जयसवाल, रविन्द्र ठाकुर, आशुतोष ताई, विजय सोनी, सुनील सोनकर, शंकर बाघ, फणेन्द्र तिवारी, राहुल राव, दिनेश डोंगरे(दीना), आकाश महेश्वरी, गोलु भारती राजेश सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता शामिल है।
Copyright @ 2019.