राष्ट्रीय (01/11/2014) 
छत्तीसगढ़ में जेल भरो आंदोलन की आज से ही शुरूआत - भूपेश
दूसरी बार गिरफ्तार होकर जेल परिसर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा है कि पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन की शुरूआत अब आज से ही हो गयी है। कल से पूरे प्रदेश में कांग्रेसजन और किसान गिरफ्तारी देंगे और जेल भरो आंदोलन किया जायेगा। किसानों की मांगे पूरी होने तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की दूसरी बार गिरफ्तारी को प्रदेष कांग्रेस के महामंत्री शैलेष नितिन त्रिवेदी ने खतरनाक फासीवादी प्रवृत्ति का जीताजागता प्रमाण निरूपित किया है। कांग्रेस ने कहा है कि धान खरीदी के लिये पंजीयन की तारीख 15 दिन बढ़ाने की मुख्यमंत्री रमन सिंह की घोषणा एक ढकोसला मात्र है। कांग्रेस पंजीयन की आवश्यकता रद्द करने की मांग फिर से दोहराती है।
 
Copyright @ 2019.