राष्ट्रीय (01/11/2014) 
गरीब बैलगाड़ी वालों के खिलाफ एफआईआर को लेकर नेशनल हाइवे में कांग्रेस का दिन में दूसरी बार आंदोलन

रायपुर/01 नवंबर 2014 सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव, और प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेष नितिन त्रिवेदी कांग्रेस भवन पहुंचे। प्रशासन ने तेलीबांधा और टाटीबंध में सारे कांग्रेसजनों को पहुंचते ही गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। नई रणनीति बनाकर कांग्रेस भवन से बैलगाडि़यां और ट्रेक्टर में धान लेकर कांग्रेसजन पचपेड़ी नाका पहुंचे। पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल बैलगाड़ी हाक रहे थे, कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव पीछे बैठे थे। उसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ट्रेक्टर चलाने लगे। पचपेड़ी नाका में माहौल पूरी तरह से कांग्रेसमय हो गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव पचपेड़ी नाका से कुम्हारी गये। कुम्हारी में आर्थिक नाकेबंदी की गयी। कुम्हारी में गिरफ्तार कर सेन्ट्रल जेल लाया गया। आज रायपुर सेंट्रल जेल परिसर कांग्रेसजनों के गगनभेदी नारों से गूंजता रहा।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि गरीबों का राशन कार्ड काटकर, किसानो को पंजीयन और धान खरीदी की सीमा तय कर परेशान किया। भाजपा सरकार का दमनचक्र और अत्याचार चरम पर है। 5 घंटे तक मवेषियों को न चारा, न दाना, न पानी दिया गया। अब रात होते ही बैलगाडि़यों को जप्त करने की बात से भाजपा सरकार का आतंकवादी, दमनकारी क्रूर चेहरा बेनकाब हो गया है।
बैलगाड़ी वालो पर एफआईआर के खिलाफ प्रदर्षन कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और बलप्रयोग और गिरफ्तारी की प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कड़ी निन्दा करते हुये कहा है कि बैलगाडि़यों वाले सीधे साधे किसान जो गांव से भाजपा सरकार की धान खरीदी नीति का विरोध करने आये थे, उनके ऊपर पुलिसिया जुल्म और जप्ती के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और कांग्रेसजनों ने गिरफ्तारी दी है। लाठीचार्ज और बल प्रयोग में कई कांग्रेस नेताओं को चोटें आयी और घायल हुये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की गिरफ्तारी ने स्पष्ट दिखा दिया है कि भाजपा सरकार विरोध के स्वरों को और विपक्ष को कुचलने के लिये किसी भी सीमा तक जा सकती है।

Copyright @ 2019.