राष्ट्रीय (01/11/2014) 
अतिरिक्त उपायुक्त श्री अरविंद मल्हान व सिविल सर्जन डा. आदित्य स्वरूप गुप्ता द्वारा अस्पताल के प्रांगण में सफाई अभियान चलाया।
कैथल, 1 नवंबर (राजकुमार अग्रवाल) स्वच्छ हरियाणा-स्वच्छ भारत अभियान के तहत आज अतिरिक्त उपायुक्त श्री अरविंद मल्हान व सिविल सर्जन डा. आदित्य स्वरूप गुप्ता द्वारा श्रीमति इंदिरा गांधी बहुविशेषज्ञीय सामान्य अस्पताल के प्रांगण में सफाई अभियान चलाया। इस अभियान के तहत अस्पताल के प्रांगण में सफाई की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अरविंद मल्हान ने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बताया कि अपने आस-पास, अपने घरों व गलियों को हमेशा साफ रखें, ऐसा करने से आप भी स्वस्थ होंगे। उन्होंने कहा कि वे अपने कार्यालय को भी घर की तरफ साफ-सुथरा रखें।  सिविल सर्जन ने बताया कि देश को स्वच्छ बनाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम को अपनी जीवन शैली में प्रतिदिन शामिल करें तथा अगर सफाई व्यवस्था को नियमित रूप से अपनाया जाए तो लगभग 50 प्रतिशत बीमारियों से हमें छुटकारा मिल सकता है। उन्होंने बताया कि सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार एक से 7 नव बर तक सभी कर्मचारियों की डियूटी लगाकर सफाई के निर्देश भी दे दिये गये है। इस अवसर पर डॉ. देवेन्द्र सिंह, उप सिविल सर्जन, डॉ. शशी त्रिपाठी, उप  सिविल सर्जन , डॉ. आर.डी. चावला, चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. दिनेश कंसल, सर्जन, राजेश कुमार, नरेन्द्र कुमार, अमनदीप सिंह व समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।
Copyright @ 2019.