राष्ट्रीय (02/11/2014) 
रमन सिंह लूटते रहे झूठी वाहवाही: कांग्रेस
रायपुर,मंत्रियों को एक साल में हुये कार्यो का ब्यौरा रखने के आदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री रमन सिंह मीठा-मीठा गप्प और कड़वा-कड़वा थू,  के चरितार्थ कर रहे है। जब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी तो धान खरीदी, खाद्यान्न सुरक्षा जैसे मामलों में छत्तीसगढ़ को केन्द्र का भरपूर सहयोग मिला और केन्द्र की कांग्रेस सरकार द्वारा बिना दलगत भेदभाव के की गयी मदद के बल पर रमन सिंह झूठी वाहवाही लूटते रहे। अब केन्द्र में भाजपा की सरकार बनते ही रमन सिंह की सिट्टी पिट्टी गुम हो गयी है। राषन कार्ड और धान खरीदी के मामले अब विरोध और विवादों का सामना कर रहे मुख्यमंत्री रमन सिंह अब अपने मंत्रियों की आड़ लेकर जनता और मीडिया के तीखे सुलगते सवालों से मुक्ति पाना चाह रहे है। वास्तव में मुख्यमंत्री रमन सिंह परफार्मेंस के नाम पर तीन-चार मंत्रियों से छुटकारा पाने की योजना बना रहे है। इन मंत्रियों के प्रभाव और राजनैतिक संतुलन के कारण मुख्यमंत्री रमन सिंह चाहकर भी इन मंत्रियों को नहीं हटा पा रहे है। अब परफार्मेंस के नाम पर इन तीनों-चारों मंत्रियों की छुट्टी की जायेगी। 
Copyright @ 2019.