राष्ट्रीय (04/11/2014) 
छत्तीसगढ कांग्रेस नें पत्रकार चतुर सिंह ठाकुर को श्रद्धांजलि
रायपुर/04 नवंबर 2014। भिलाई के वरिष्ठ पत्रकार चतुर सिंह ठाकुर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव ने ईष्वर से प्रार्थना की है कि शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वरिष्ठ पत्रकार चतुर सिंह ठाकुर का रात्रि 2 बजे सेलूद में उनके निवास पर निधन हो गया। वे छत्तीसगढ़ के दुर्ग संवाददाता रविन्द्र सिंह ठाकुर के पिता थे। श्री ठाकुर ने अपनी लेखनी के माध्यम से पत्रकारिता जगत में सम्मानजनक स्थान प्राप्त किया था। वे बेहद लोकप्रिय होने के साथ-साथ मृदुभाषी भी थे। दुर्ग जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश के पत्रकारिता जगत में चतुर सिंह ठाकुर ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। सभी कांग्रेसजन इस शोक की घड़ी में ठाकुर परिवार के दुख में सहभागी है। कांग्रेस परिवार वरिष्ठ परिवार चतुर सिंह ठाकुर को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
Copyright @ 2019.