राष्ट्रीय (06/11/2014) 
भाजपा सरकार ने जो वादे जनता से चुनाव पूर्व किये थे वह छलावा मात्र थे-दीपक सुन्द्रियाल
जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी के प्रवक्ता दीपक सुन्द्रियाल ने कहा की भाजपा सरकार ने जो वादे जनता से चुनाव पूर्व किये थे वह छलावा मात्र थे, सत्ता हड़पने के लिए मोदी जी ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत का झूठा सपना जनता को दिखाया जो १५० दिन में ही टूट गया, युवा मतदाताओ ने जोश से मतदान किया और भाजपा को सत्तासीन भी किया परन्तु पूर्ण बहुमत के पश्चात भी सरकार ने विकास ने नाम पर केवल यूपीए सरकार द्वारा चलाई गयी योजनाओ का नाम बदला तथा केवल रिबन काटने का काम किया। राष्ट्रीय पर्वो का नाम बदल कर मीडिया को टी आर पि के लिए नए नए इवेंट दिए। इसके आलावा एक पैसे का काम केंद्र सरकार ने नहीं किया। काले धन को मिडिया में उछाल कर कांग्रेस के नेताओ की छवि खराब करने का जो षड्यंत्र चुनाव से पहले रचा गया था,  आज उसका सच भी जनता के सामने है। यदि आज भाजपा सरकार में है तो कयूं काले धन को वापस नहीं ला पा रही?  क्या कारण है की काले धन रखने वालो के नाम जनता के सामने नहीं आ रहे? कहीं ऐसा तो नहीं की अब अपने ही लोगो के नाम लिस्ट में देख कर मोदी जी का जोश ठंडा पड़ गया? काले धन को लाने का जो शगूफा छोड़ा गया था वह मात्र चुनावी स्टंट था।  १०० दिन के भीतर काले धन लाने वाले बाबा जी भी गायब है। सुन्द्रियाल ने कहा की न नो मन तेल होगा न राधा नाचेगी  न कभी काले धन की लिस्ट जनता के सामने आएगी न ही कभी काला धन। भाजपा के नेता चुनाव से पहले काले धन वालो के नाम लेकर घूम रहे थे फिर आज क्या कारण है की जनता को वह नाम नहीं बताये जा रहे, भाजपा ने कांग्रेस के नेताओ की छवि ख़राब करने के लिए ये चुनावी हथकंडे अपनाए पर आज अपने ही बनाए जाल में फस गए। सुन्द्रियाल ने आरोप लगाया की  चुनाव  के दौरान किये गए किसी भी मुद्दे  पर भाजपा संजीदा नहीं दिखी अपितु सरकार की प्राथमिकताए बदल गयी भ्रष्टाचार मुक्त भारत कांग्रेस मुक्त भारत बन कर रह गया आज सरकार देश के विकास की छोड़ केवल कांग्रेस मुक्त अभियान में लगी है। मोदी जी बताये की वह गुजरात का विकास मॉडल उन्होने क्या किसी विशेष दिन के लिए रखा है? किस मुहर्त में उस विकास माडल के दर्शन जनता को होंगे, जनता ने भाजपा को सत्तासीन विकास के उनके बड़े बड़े वादो को देखते हुए किया था न की कांग्रेस मुक्त अभियान चलने के लिए।  य़े  कैसी सोच है जिसमे लोकतंत्र में सरकार विपक्ष नहीं चाहती? विपक्ष का दमन करके लोकतंत्र की परिकल्पना  करना देश को किस दिशा में ले जाना है।  जनता काले धन का सच तो जान चुकी है अब तो उस विकास माडल का इंतजार है जो मोदी जी ने छुपा कर रखा है जिसका मुहर्त भाजपा ने अभी निकला नहीं। 
Copyright @ 2019.