राष्ट्रीय (09/11/2014) 
स्वच्छता का संदेश देती दुनिया की सबसे बड़े पोस्टर का विमोचन करेगी भाजयुमो
रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा आगामी सोमवार 10 नवबंर को स्वच्छता का संदेश देती विश्व की सबसे बड़े पोस्टर का विमोचन नगर के इंडोर स्टेडियम में सुबह 11 बजे करेगी। पोस्टर पर पूरे देश भर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रहे स्वच्छता अभियान तहत विभिन्न शहरों, ग्रामों के नुक्कड़ों, नालियों, तालाबों आदि की सफाई करते ग्रामीणों व नागरिकों के छायाचित्रों को जगह दी गई है ताकि आमजन स्वच्छता के प्रति जागरुक हो सके। साथ ही पोस्टर में आजाद भारत के शुरु से अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों के तस्वीरों को भी संक्षिप्त जीवनियों के साथ स्थान दिया गया है जिससे आमजन देश के गौरवशाली इतिहास से रुबरु हो सकेंगे। विमोचन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सिहं ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सिंह देव सहित भाजपा व भाजयुमो के नेतागण उपस्थित रहेंगे।

बीते शनिवार, 8 नवंबर को संभागीय कार्यालय एकात्म परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर शहर जिला की बैठक आहुत की गई। बैठक में युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि नगर के इंडोर स्टेडियम में विश्व के सबसेे विशाल पोस्टर के विमोचन कार्यक्रम में भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर उपस्थित रहेंगे। पोस्टर के अनावरण पश्चात आम नागरिकों को प्रधानमंत्री द्वारा पे्ररित स्वच्छता का संदेश देते हुए इस जन जागरण अभियान से आम नागरिकों व युवाओं को खासकर छात्र-छात्राओं को जोड़ा जायेगा। वहीं इस मौके पर हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों को वर्ष भर में कम से कम 100 घंटे श्रम करने का लिखित संकल्प लिया जाएगा। जबकि उपस्थित जनों को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शपथ दिलायेंगे। जिलाध्यक्ष संजू नारायण सिंह ठाकुर ने कहा कि पोस्टर विमोचन के पश्चात दोपहर दो बजे युवा मोर्चा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन संभागीय कार्यालय एकात्म परिसर में किया गया है। सम्मेलन में भाजपा की सदस्यता अभियान और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर व्यापक रणनीति भी तैयार की जायेगी। साथ ही आगामी त्री स्तरीय पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के द्वारा संकल्प भी लिया जायेगा। बैठक को भाजयुमो प्रदेश महामंत्री आशीष अग्रवाल, रायपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, भाजयुमो प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री राजेश पांडेय ने भी संबोधित किया। इधर शिक्षाविद जवाहर सूरिशेट्टी ने पोस्टर के संबंध में बताया कि विशाल पोस्टर को गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज करने गिनीज बुक की टीम रायपुर आयेगी। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय, निगम नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी, उपाध्यक्ष जंयती पटेल, मंत्री गोपी साहू, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री आशीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष कमल गर्ग, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री अमरजीत सिंह छाबड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य द्वय तुषार चोपड़ा, अवधेश जैन, भाजयुमो जिला महामंत्री द्वय अखिलेश कश्यप, सुनील चैधरी, उपाध्यक्ष गुंजन प्रजापति, धर्मेन्द्र रावत, मंत्री अमित साहू, राजीव गुप्ता, रजनीश ठाकुर, महेन्द्र मुलनकर, सह कार्यालय मंत्री डॉ. उपेन्द्र त्रिवेदी, विशेष विद्रोही, गिरीश मिश्रा, विशाल बख्शी, विजय व्यास, दीना डोंगरे, प्रणय तिवारी, विशेष शाह, अमित नत्थानी, अनुप खेलकर, उमेश घोरमोड़े, अमित दीक्षित, मंडल अध्यक्ष रविन्द्र ठाकुर, राम प्रजापति, भोलेन्द्र ठाकुर, अर्जुन खुंटे, अशोक पाल, पवन केशरवानी, सोनू राजपूत, विनोद रोहरा, जय प्रकाश देवांगन, अरूण सोनी, बिसाहू बाघमार, गज्जु देवांगन,, आलोक शर्मा, अजय सोनी, खेमराज भाखरे, अविनाश ठाकुर व कार्यकारिणी सदस्य सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
Copyright @ 2019.