राष्ट्रीय (11/11/2014) 
19 नवम्बर से पिराई सत्र शुरू |
जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित चीनी मिल के अधिकारियों से चीनी मिल के पिराई सत्र को निर्धारित अवधि में संचालन करने के निर्देश दिये। जनपद में स्थापित अनामिका, सावितगढ, सहकारी चीनी मिल अनूपशहर एवं बुलन्दशहर में स्थापित चीनी मिल के प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि किसान शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता पर हैं। अतः किसानो के भुगतान आदि में कोई समस्या नही आनी चाहिए। बैठक में बताया गया कि सहकारी चीनी मिल का पिराई सत्र 19 नवम्बर को प्रारम्भ हो जायेगा। अन्य चीनी मिलो का संचालन नवम्बर माह में आवश्यक रूप से शुरू हो जायेगा। बैठक में चीनी मिल के प्रतिनिधियो द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया कि चीनी मिलो से जोडने वाले सम्पर्क मार्गाे की मरम्मत का कार्य संचालन से पूर्व करा दिया जाये जिससे गन्ना मिल तक पहुचाने में कोई परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने इस समस्या का संज्ञान लेते हुए मरम्मत का कार्य कराये जाने का आश्वासन दिया।

जिला गन्नाधिकारी  श्री संजय गुप्ता द्वारा बताया गया कि जनपद की चारो चीनी मिलो द्वारा गेट को छोडकर 183 गन्ना क्रय केन्द्र स्थापित किये जायेगे। इसके साथ ही बाहर की चीनी मिलो के 240 क्रय केन्द्र स्थापित होगे।


अनिल कुमार सिंह
9412429401
Copyright @ 2019.