राष्ट्रीय (12/11/2014) 
जिलाधिकारी द्वारा प्रयाद्र्शनी मैदान का निरिक्षण व् सफाई के निर्देश
जिलाधिकारी श्रीमति बी0 चन्द्रकला ने आज प्रदर्शनी मैदान का निरीक्षण करते हुए मैदान में गन्दगी पाये जाने पर अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका को अभियान चलाकर प्रदर्शनी परिशर की सफाई कराने के निर्देश दिये। उन्होनंे कहा कि एतिहासिक प्रदर्शनी स्थल साफ सुथरा रहे। इसके प्रयास किये जाये और प्रतिदिन इसकी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होनें कहा कि दिनांक 13.11.2014 को उनकी उपस्थिति में प्रातः 9 बजे प्रदर्शनी ग्राउण्ड की सफाई करायी जायेगी। उन्होनें ई0ओ0 को प्रातः 9 बजे सफाई की समस्त व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होनें प्रदर्शनी मैदान में बैरन हाॅल, रविन्द्र नाट्यशाला, गुम्बद मार्किट के चारों ओर बनी दुकानों का निरीक्षण करते हुए प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की फुलवाडी लगाने के भी निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि प्रदर्शनी के स्टाॅफ को प्रदर्शनी स्थल पर तैनात करते हुए सुरक्षा व्यवस्था एवं गन्दगी को रोकने हेतु तैनात किया जाये। उन्होनें प्रदर्शनी मैदान में डिवाईटरों की मरम्मत करने के निर्देश भी दिये। उन्होनें एतिहासिक प्रदर्शनी के इतिहास के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होनें नगर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि प्रदर्शनी की बाउण्ड्रीवाल या अन्य कोई वयवस्था कराने के लिए प्रस्ताव लाने के निर्देश दिये, जिससे प्रदर्शनी की जमीन पर अवैध कब्जा ना होने पाये। प्रदर्शनी मैदान में सोमवार का बाजार लगाये जाने के लिए ठेका दिया गया है लेकिन दुकानें लगने से परिशर में गन्दगी का वातावरण है। अतः ठेकेदार की यह जिम्मेदारी है कि वह प्रदर्शनी के मैदान को साफ सुथरा रखें। प्रदर्शनी मैदान में निरीक्षण के दौरान बालू रेत की ट्रेक्टर ट्राॅलियों का संज्ञान लेते हुए पूछा गया कि क्या इसके लिए अनुमति दी गयी है। प्रदर्शनी के कर्मचारी द्वारा बताया गया कि ट्राॅलियों के माध्यम से बिक्री करने की अनुमति प्रदान की गयी है लेकिन परशिर में बालू का भण्डारण नही किया जायेगा। उन्होनें नगर मजिस्ट्रेट को भण्डारन करने वाले के विरूद्व कार्यवाही करने के निर्देश दियें। उन्होनें जनता से भी यह अपील की है  िकवह प्रदर्शनी के वातावरण एवं स्थल पर गन्दगी ना फैलाये। उन्होनें प्रदर्शनी के अधिकारियों को फुलवाडी के मध्य सडक आदि बनाने के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये, जिससे अच्छे वातावरण में प्रातः लोग सैर कर सके। उन्होनें कहा कि प्रदर्शनी स्थल को साफ सुथरा बनाने के पूरे प्रयास उनके स्तर से किये जायेगें। निरीक्षण के समय उनके साथ तहसीलदार सदर, एवं प्रदर्शनी समिति के वरिश्ठ सदस्य चै0 गुलवीर सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहें।
बुलंदशहर से अनिल कुमार सिंह की रिपोर्ट 
9412429401
Copyright @ 2019.