राष्ट्रीय (13/11/2014) 
1 बुलेरो 3 गाओ सहित 3 गिरफ्तार
        दिनांक 12.11.2014 थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर पुलिस को गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति बुलेरो मैक्स गाडी नं0-यू0पी0-81बीटी-0249 में 03 गायो को रस्सी से क्रूरतापूर्वक बांधकर ग्राम खुशहालपुर फाटक से होकर जाने वाले है। स्थानीय पुलिस द्वारा उक्त सूचना को गम्भीरता से लेते हुए ग्राम खुशहालपुर फाटक पर पर चैकिंग करने लगी। दौराने चैकिंग उक्त गाडी सामने से आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा गाडी को रूकने का इशारा किया तो गाडी में बैठे 03 अभियुक्त गाडी को छोडकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर 03 अभियुक्तो को मय 03 गाय व 01 बछडे सहित गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण -
1-    अमित शर्मा पुत्र रामेश्वर कुमार निवासी बाकानेर थाना खैर जनपद अलीगढ।
2-    गुलजार पुत्र चांद खां निवासी ग्राम रसूलपुर थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर।
3-    अहमद पुत्र वारिस निवासी उपरोक्त।

बरामदगी -
1.    बुलेरो मैक्स गाडी नं0-यू0पी0-81बीटी-0249। 
2.    03 गाय व 01 बछडा जीवित।
    
    गिरफतार अभियुक्तो के विरूद्ध थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर पर मु0अ0सं0-387/2014 धारा 3/5/8 गौवद्य निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
बुलंदशहर से अनिल कुमार सिंह की रिपोर्ट 
9412429401
Copyright @ 2019.