राष्ट्रीय (14/11/2014) 
सम्पूर्णा द्वारा मातृ शक्ति सम्मान- डॉ. शोभा विजेन्द्र
14 नवम्बर को सामाजिक संस्था सम्पूर्णा द्वारा बाल दिवस पर मातृ शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम रजापुर गाँव, सेक्टर-9 रोहिणी की चौपाल में सुबह 11 बजे आरम्भ हुआ और दोपहर 2 बजे तक चला। समारोह के मुख्य अतिथि श्री विजेन्द्र गुप्ता पूर्व भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने नारी शक्ति पर अपने विचार रखे। उन्होंने समारोह में उन माताओं का अभिन्नदन किया जिन्होने पुत्र मोह त्यागकर केवल पुत्रियों को जन्म दिया और उनके लालन-पालन व उत्थान के लिए वह सब कुछ किया जिसके लिए लोग पुत्र की कामना करते है। इसके साथ ही भ्रूण हत्या और बालिका शिशु हत्या जैसें गम्भीर अपराधों की रोकथाम के लिए सम्पूर्णा द्वारा किये जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुये, सम्पूर्णा संस्थापिका एवं निगम पार्षद डॉ. शोभा विजेन्द्र ने कहा कि नारी सुरक्षा तथा समाज के सर्वागींण विकास के लिए सम्पूर्णा सदा समर्पित रहेगी। डॉ. शोभा विजेन्द्र ने माँ और बच्चों के सम्बन्धों पर भी प्रकाश डाला। सम्मानित महिलाओं ने अपने अनुभव सब के साथ बाटें। समारोह के अंत में सम्पूर्णा उपाध्यक्षा आशा जैन और लता मलिक आदि ने सभी को भोजन के लिए आमन्त्रित किया।

Copyright @ 2019.