राष्ट्रीय (15/11/2014) 
अवैध अंग्रेजी शराब सहित 4 गिरफतार
  दिनांक 14.11.2014 को समय 17.00 बजे थाना औरंगाबाद पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि 02 व्यक्ति सैन्ट्रो गाडी नं0-डी0एल0-2सीएडी-1262 जिसमें हरियाणा राज्य की शराब भरी है, को लेकर कस्बा औरंगाबाद की तरफ से स्याना की ओर जाने वाले है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पेट्रोल पम्प के सामने से 02 अभियुक्तो को उक्त सैन्ट्रो गाडी मय 22 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब सहित गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। 
गिरफतार अभियुक्तगणः-
1-    मनोज पुत्र स्व0 मूलचन्द कसाना निवासी मीवा थाना मवाना जनपद मेरठ।
2-    फिरोज पुत्र नजीर खां निवासी बसंतपुर थाना ललिया जनपद बलरामपुर। हालः-टैंकर वाली चैडी गली लाईन पर बहादुरगढ, हरियाणा।
बरामदगी-
1.    01 सैन्ट्रो गाडी नं0-डी0एल0-2सीएडी-1262
2.    22 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का।
     गिरफतार अभियुक्तो ने पूछताछ पर बताया कि हम पिछले काफी दिनो से हरियाणा राज्य से कम कीमत पर शराब की तस्करी कर जनपद बुलन्दशहर व अन्य जनपदो में सप्लाई करते है। अभियुक्त द्वारा जनता के स्वास्थ्य के साथ धोखाधडी कर उत्तर प्रदेश में हरियाणा राज्य की निर्मित शराब की तस्करी कर अवैध रूप से धन अर्जित करना। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध मेें थाना औरंगाबाद जनपद बुलन्दशहर पर मु0अ0सं0-241/2014 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
    थाना अहमदगढ जनपद बुलन्दशहर पुलिस द्वारा गश्त व चैकिंग के दौरान दिनांक 14.11.2014 को समय 22.45 बजे पापडी तिराहा से अभियुक्त 1-संजीव उर्फ गुडडू पुत्र जगपाल सिंह निवासी नगला जगत थाना अहमदगढ जनपद बुलन्दशहर को 20 पव्वे अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का सहित गिरफतार किया गया। उक्त घटना के संबंध मे थाना अहमदगढ जनपद बुलन्दशहर पर आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
    थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशहर पुलिस द्वारा गश्त व चैकिंग के दौरान दिनांक 14.11.2014 को समय 11.10 बजे ग्राम हातमपुर से अभियुक्त 1-मनवीर उर्फ पप्पू पुत्र ब्रहमपाल ग्राम हातमपुर थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशहर को 12 पेटी अवैध अग्रंेजी शराब हरियाणा मार्का सहित गिरफतार किया गया। उक्त घटना के संबंध मे थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशहर पर मु0अ0सं0-353/2014 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया
बुलंदशहर से अनिल कुमार सिंह की रिपोर्ट 
9412429401
Copyright @ 2019.