राष्ट्रीय (19/11/2014) 
अवैध शराब बरामद - 276 बोतल और ९० पव्वे, अभियुक्तगण फरार |

दिनांक 18.11.2014 को समय 11.00 बजे थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति मौ0 फैसलाबाद में अवैध रूप से हरियाणा राज्य निर्मित शराब बेच रहे है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल कार्यवाही करते हुए मौ0 फैसलाबाद मदीना मस्जिद वाली गली मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तो अभियुक्तगण मौके से फरार हो गये तथा मौके से अवैध शराब बरामद की गयी।

 

फरार अभियुक्तगणः-

1- अरविन्द उर्फ जहूर पुत्र रेवती शरण निवासी ग्राम हीरापुर थाना को0 देहात जनपद बुलन्दशहर।

2- रोहित पुत्र सोहनलाल निवासी उपरोक्त।

3- धर्म पुत्र सुमवीर सिंह निवासी मौ0 साठा थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर।

बरामदगी-

1. 276 बोतल इम्पैक्ट विस्की अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का।

2. 90 पव्वे इम्पैक्ट विस्की अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का।

 

अभियुक्तगण द्वारा जनता के स्वास्थ्य के साथ धोखाधडी कर उत्तर प्रदेश में हरियाणा राज्य की निर्मित शराब की तस्करी कर अवैध रूप से धन अर्जित करना। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध मेें थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर पर मु0अ0सं0-877/2014 धारा 420 भादवि व धारा 60/63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Copyright @ 2019.