राष्ट्रीय (20/11/2014) 
2500 Rs.का इनामी बदमाश गिरफ्तार
   दिनांक 19.11.2014  को थाना औरंगाबाद पुलिस द्वारा तलाश वांछित अपराधी गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर खानपुर मोड के पास पल्सर मोटर साईकिल नं0-डी0एल0-4एसएके-2326 पर सवार 02 संदिग्ध व्यक्तियों को रूकने का इशारा किया गया तो अभियुक्तो ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया, जिससे पुलिस पार्टी द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए दोनो अभियुक्तो को मय अवैध असलाह सहित गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। 
गिरफतार अभियुक्तगण-
1-    विनोद पुत्र हरीसिंह निवासी ग्राम लडाना थाना खानपुर जनपद बुलन्दशहर।
2-    बुद्धा पुत्र जवाली सिंह निवासी ग्राम पौंडरी का माजरा होरामगढी थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर।
बरामदगी-
1.    01 संदिग्ध मोटर साईकिल पल्सर नं0-डी0एल0-4एसएके-2326 ।
2.    01 तमंचा 315 बोर मय 01 खोखा 02 जिन्दा कारतूस।
3.    01 छुरी।
2-        अभियुक्त विनोद उपरोक्त थाना औरंगाबाद जनपद बुलन्दशहर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-102/2013 धारा 379,411 भादवि व मु0अ0सं0-232/2013 धारा 307,393 भादवि में वांछित चल रहा था। उपरोक्त अभियुक्त विनोद पर दिनांक 18.11.2013 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बुलन्दशहर द्वारा रू0 2,500/-का इनाम घोषित किया गया था। उक्त गिरफतारी/बरामदगी केे सम्बन्ध में थाना औरंगाबाद जनपद बुलन्दशहर पर मु0अ0सं0-260/2014 धारा 307 भादवि(पुलिस मुठभेड) व मु0अ0सं0-261 व 262/2014 धारा 25 व 25/4 शस्त्र अधि0 एवं मु0अ0सं0-41/102 द0प्र0सं0 का अभियोग पंजीकृत कर उक्त अभियुक्तो को जेल भेजा जा रहा है। उपरोक्त अभियुक्त विनोद शातिर किस्म का अपराधी है । जिस पर विभिन्न थानो मे निम्न मुकदमे पंजीकृत है:-
1-    मु0अ0सं0-166/2010 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना सलेमपुर, जनपद बुलन्दशहर।
2-    मु0अ0सं0-139/2010 धारा 307,414 भादवि, थाना सलेमपुर, जनपद बुलन्दशहर।
3-    मु0अ0सं0-142/2010 धारा 25 शस्त्र अधि0, थाना सलेमपुर, जनपद बुलन्दशहर।
4-    मु0अ0सं0-निल/2010 धारा 41/102 द0प्र0सं0, थाना सलेमपुर, जनपद बुलन्दशहर।
5-    मु0अ0सं0-548/2010 धारा 379 भादवि, थाना मुरादनगर, जनपद गाजियाबाद। 
6-    मु0अ0सं0-271/2010 धारा 392 थाना टप्पल, जनपद अलीगढ।
7-    मु0अ0सं0-277/2010 धारा 379 भादवि, थाना खैर, जनपद अलीगढ।
8-    मु0अ0सं0-301/2010 धारा 392 भादवि, थाना खुर्जा नगर, जनपद बुलन्दशहर।
9-    मु0अ0सं0-69/2010 धारा 394,411 थाना अहमदगढ, जनपद बुलन्दशहर।
10-    मु0अ0सं0-96/2010 धारा 392 भादवि, थाना अहमदगढ, जनपद बुलन्दशहर।
11-    मु0अ0सं0-260/2007 धारा 394,411, थाना स्याना, जनपद बुलन्दशहर।
12-    मु0अ0सं0-275/2004 धारा 392,394,397 थाना टी0एस0 कुर्द बाजार, दिल्ली।
13-    मु0अ0सं0-102/2013 धारा 379,411 भादवि, थाना औरंगाबाद, जनपद बुलन्दशहर।
14-    मु0अ0सं0-232/2013 धारा 307,393 भादवि, थाना औरंगाबाद, जनपद बुलन्दशहर।
बुलंदशहर से अनिल कुमार सिंह की रिपोर्ट 
9412429401
Copyright @ 2019.