राष्ट्रीय (21/11/2014) 
अजमेर में भूमाफियो के दो गुटो के बीच जम कर खुनी संघर्ष
 अजमेर में अपराधियो के हौसले कितने बुलंद है इस का ताजा उदहारण आज उस समय सामने आया जब जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से चंद कदमो की दुरी पर भूमाफियाओं  के दो गुटो  के बीच जम कर खुनी संघर्ष हुआ। दरअसल सिविल लाइन इलाके में ईसाई समाज के मिशन की करोडो रूपये कीमती जमीन को लेकर विवाद बना हुआ है।  फिलहाल इस जमीं पर राजस्थान पुलिस के बर्खास्त सिपाही धर्मेन्द्र चौधरी और उस के भतीजे वरुण चौधरी का कब्जा  है।  इसी जमीनी विवाद में आज लगभग सवा तीन बजे कभी धर्मेन्द्र चौधरी के ही साथी रहे रामकेश मीणा और संजय मीणा ने चौधरी गट पर हमला कर दिया।  बताया जा रहा है की रामकेश मीणा गुट पूरी तैयारी के साथ आया था।  आते ही रामकेश मीणा और उस के साथियो ने बेहताशा फायरिंग शुरू कर दी।  इसी फायरिंग के दौरान गोली लगने से वरुण चौधरी घायल हो गया। फ़िल्मी स्टाइल में अंजाम दी गयी इस  वारदात के बाद रामकेश मीणा अपने साथियो सहित मौके से फरार हो गया।  घटना की गंभीरता को मौके पर बिखरे खून और गोलियों के खोल से ही समझा जा सकता है। 

 वारदात की सुचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने वारदात स्थल को सीज कर दिया है। मौके पर बिखरे खून और गोलियों  के खोल  की जांच के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलवा कर सबूत जमा करवाये गए है।  घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी शरद चपौधरी भी मौके पर पहुंचे।  चौधरी के अनुसार दोनों ही गुटो के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज है।  कभी एक साथ जमीनो पर कब्जा करने वाले यह दोनों गुट  अब एक दूसरे की जान के प्यासे है। पुलिस मामले  की तफ्तीश में जुटी हुई है।  घायल वरुण चौधरी को जेएलएन हॉस्पिटल  में भर्ती  करवाया गया है जन्हा उस की हालत गंभीर बनी हुई है।

अजमेर से नितेश भाटिया कि रिपोट
Copyright @ 2019.