राष्ट्रीय (22/11/2014) 
अवैध हथियार सहित 2 गिरफतार
दिनांक 21.11.2014 को समय करीब 16.50 बजे थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दषहर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान सैदपुर रोड वाहद ग्राम धमैडा कीरथ के पास 02 संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिये। जिनको पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया तो अभियुक्तो ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया तथा पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर दोनो अभियुक्तो को मय अवैध असलाह व नशीली गोलियो सहित गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1-    नीटू पुत्र विजयपाल निवासी चारखम्बा देवीपुरा-1, थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर।
2-    जीतू उर्फ जितेन्द्र पुत्र राजपाल निवासी मौ0देवीपुरा-1, थाना कोतवालीनगर जनपद बुलन्दशहर।
बरामदगी-
1.    01 तमंचा 315 बोर मय 05 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस।
2.    1200 प्रतिबन्धित नशीली गोलियां।
        
    उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर पर मु0अ0सं0-886/2014 धारा 307 भादवि (पुलिस मुठभेड), मु0अ0सं0-887/2014 धारा 25 शस्त्र अधि0 व मु0अ0सं0-888/2014 धारा 8/22 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
बुलंदशहर से अनिल कुमार सिंह की रिपोर्ट 
9412429401
Copyright @ 2019.