राष्ट्रीय (22/11/2014) 
छत्तीसगढ कांग्रेस को जबाव दिया प्रदेश बीजेपी नें
रायपुर। कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी पदयात्रा को भारतीय जनता पार्टी ने भूपेश की राजनैतिक यात्रा कहा है साथ ही कांग्रेस पार्टी को लाशों पर राजनीति करने से बाज आने की नसीहत भी दी है। भाजपा प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी एवं सुभाऊ कश्यप ने अपने उक्त कथन के साथ कहा है कि घटना पूर्णत: दुर्भाग्यपूर्ण और दिल दहला देने वाली है। घटना के लिए दोषी प्रत्येक व्यक्ति को सरकार दंड दिलवाऐगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएंगा।
भाजपा नेताद्वय ने कहा कि घटित घटना के बाद सरकार ने पीडि़तों को उचित इलाज दिलवाकर अपना फर्ज निभाया जिससे और लोगों की जान जाने से बच सकी। सरकार ने अनाथ बच्चों को गोद लेने के साथ उनके पढ़ाई की नि:शुल्क व्यवस्था एवं पीडि़त परिवार को मुआवजा भी दिया है। पीडि़त परिवार के प्रति सरकार ने अपनी संवेदनशीलता दिखाने के साथ ही दोषियों को दंडित करवाने के लिए भी कार्यवाही की है, जिससे उन्हें न्याय मिल सके।
भाजपा प्रवक्ताओं ने कांग्रेस की पदयात्रा को महज दिखावा और खानापूर्ति करने वाला बताया है। जनता कांग्रेस को 60 सालों से देखते आ रही है। कांग्रेस पार्टी की नीति और नियत दोनों समझती है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पीडि़तों से मिलने आए थे लेकिन दिल्ली जाकर भूल गए। न ही उन्होंने किसी मंच में पीडि़तों का दर्द उठाया, न ही वापस पीडि़त परिवारों की सुध ली। छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी पदयात्रा निकालकर केवल और केवल जनता को दिग्भ्रमित करने के लिए नौटंकी कर रहे हैं। जनता का समर्थन न पहले कांग्रेसियों के साथ था और न अब पदयात्रा यात्रा के दौरान दिखाई दे रहा हैं।
Copyright @ 2019.