राष्ट्रीय (24/11/2014) 
हिमाचल राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री द्वारा बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त
राज्यपाल श्रीमती उर्मिला सिंह तथा मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने आज सिरमौर जिले के राजगढ़ के हरीपुरधार के समीप हुई निजी बस दुर्घटना में मारे गए 6 लोगों के प्रति गहरा शोक प्रकट किया है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
Copyright @ 2019.