राष्ट्रीय (24/11/2014) 
बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय नेता 25 को रायपुर में
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मोर्चा के प्रदेश प्रभारी अशोक मेढ़े, एवं राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रभारी सुभाष पारधी 25 नवंबर मंगलवार की सुबह 6 बजे शालीमार एक्सप्रेस से झारखंड से रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर एक बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक आहुत की गई है। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यालय मंत्री आत्माराम बंजारे ने बताया कि बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के विधायक सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। बैठक में राष्ट्रीय नेता द्वय आसन्न नगरीय व पंचायत चुनाव में अनुसूचितजाति मोर्चा की भूमिका पर रणनीति बनेगी।
Copyright @ 2019.