राष्ट्रीय (26/11/2014) 
सट्टे की खाईबाड़ी करते 9 लोग गिरफ्तार
 दिनांक 25.11.2014 को समय करीब 13.15 बजे थाना नरसेना जनपद बुलन्दशहर पुलिस को गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम नरेन्द्रपुर में कुछ व्यक्ति सट्टे की खाईबाडी कर रहे है। उक्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए ग्राम नरेन्द्रपुर से सट्टे की खाईबाडी करते 09 अभियुक्तो को मय पर्चा सट्टा सहित गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है।

गिरफतार अभियुक्तगण:-
1-    सुन्दर पुत्र देवकरन निवासी अमरगढ थाना जहांगीराबाद जनपद बुलन्दशहर।
2-    संजय पुत्र रूपसिंह निवासी उपरोक्त।
3-    हरिश्चन्द्र पुत्र तेजसिंह निवासी उपरोक्त।
4-    प्रदीप पुत्र राजू निवासी उपरोक्त।
5-    मनोज पुत्र नौरतन निवासी ग्राम नरेन्द्रपुर थाना नरसेना जनपद बुलन्दशहर।
6-    सोनू पुत्र नेमपाल निवासी उपरोक्त।
7-    देशराज पुत्र रेवती निवासी दराबर थाना अहार जनपद बुलन्दशहर।
8-    अजय पुत्र कृष्ण सिंह निवासी सबदलपुर थाना नरसेना जनपद बुलन्दशहर।
9-    अंजू पुत्र कलुआ निवासी पाली आनन्दगढी थाना नरसेना जनपद बुलन्दशहर।

बरामदगी:-
1-    14,820/- रूपये नगद।
2-    पर्चा सट्टा।    

    उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नरसेना जनपद बुलन्दशहर पर मु0अ0सं0-194/2014 धारा 13 जुआॅ अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। 

मोटर साईकिल चोरी, अभियोग पंजीकृत-
      श्री राकेश पुत्र लीलासिंह निवासी शिवाली थाना जहांगीराबाद जनपद बुलन्दशहर ने दिनांक 25.11.2014 को थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर पर लिखित सूचना दी कि दिनांक 22.11.2014 को राजे बाबू पार्क से अज्ञात चोरो द्वारा उसकी मोटर साईकिल नं0-यू0पी0-13एए-4538 चोरी कर ली गई है। उक्त घटना के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
बुलंदशहर से अनिल कुमार सिंह की रिपोर्ट 
9412429401
Copyright @ 2019.