राष्ट्रीय (27/11/2014) 
पुलिस चेकिंग में चार बदमाश गिरफ्तार |
दिनांक 26.11.2014

श्री अखिलेश कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बुलन्दशहर के निर्देशानुसार श्री राजेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक नगर व श्री चन्द्रधर गौड क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद के निर्देशन में थाना प्रभारी श्री के0पी0एस0 चहल थाना सिकन्द्राबाद द्वारा दिनांक 24/25.11.2014 की रात्रि में कार चालक इण्डिगों न0 डीएल-1वाईडी-नं0-9349 को बन्धक बनाकर ग्राम मौलाबाद के जंगल में बाॅध कर डाल कर उपरोक्त गाडी को लूटी लेने के सम्बन्ध में लूटी गई गाडी की बरामदगी व अभियुक्त्गण की गिरफतारी हेतु उ0नि0 श्री अरूण कुमार चैकी प्रभारी खुर्जा गेट व उ0नि0 श्री प्रताप सिंह, कर्मचारीगण का0 844 ना0पु0 सचिन कुमार, का0 प्रविन्द्र कुमार, का0 1338 संजीव कुमार, का0 गुडडू कुमार व का0 प्रवीण कुमार की एक टीम गठित की गयी। उक्त टीम द्वारा दिनांक 26.11.2014 को क्षेत्र में चलाये गये सघन चैकिंग अभियान में सिकन्द्राबाद से ककोड मार्ग पर देवी चामड मंन्दिर के समय करीब 02ः30 बजे दिन चार बदमाशों को लूटी गाडी इडिगो कार नं0-डीएल-1वाईडी-9349 मय असलाहो के साथ पकडने में सफलता प्राप्त की। उक्त गाडी की लूट के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राबाद पर पूर्व में ही पंजीकृत मु0अ0सं0-998/14 धारा 394 भादवि पंजीकृत है।

नाम पता अभियुक्तगण-
1.    प्रमोद पुत्र हरि सिंह यादव नि0 भोगापुर थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड है। जो थाना     गढमुक्तेशर से हिस्टीशीटर है।
2.    जगत सिंह पुत्र रामसिंह नि0 उस कोट थाना सोना कोट नि0 पिथोरागढ उत्तराखण्ड हाल     पता मकान अभियुक्त प्रमोद।
3.    जीतू पुत्र हरेन्द्र सिंह नि0 साबदीपुर भटियाना थाना हाफिजपुर जनपद हापुड।
4.    मनेन्द्र पुत्र रामचन्द्र गंगवार नि0 61 संजयनगर सैनिक काॅलोनी बरेली थाना इज्जतनगर     जनपद बरेली।

बरामदगी-
1.    लूटी गयी इण्डिका कार नं0 डीएल-1 वाईडी 9349।
2.    दो अदद तमंचा 315 बोर मय कारतूस।
    
    पकडे़ गये अभियुक्तगण द्वारा गाड़ी लूट की कई अन्य प्रदेशों में घटनाऐ का इकबाल किया गया है। पूछताछ कर बरामदगी के प्रयास जारी है।

आपराधिक इतिहास- 
    अभियुक्त प्रमोद पुत्र हरिसिंह यादव नि0 भोगापुर थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड है। हिस्टीशीट न0 144ए थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड

1. मु0अ0सं0 29/10 धारा 392/411 भादवि थाना डिगेली जनपद अमरोहा।
2. मु0अ0सं0 80/10 धारा 392/411 भादवि थाना डिगेली जनपद अमरोहा।
3. मु0अ0सं0 2087/10 धारा 392 भादवि थाना हलद्ववानी जनपद नैनीताल उत्तराखण्ड।
4. मु0अ0सं0 296/13 घारा 302 भादवि थाना मुरादनगर जनपद गजियाबाद।
5. मु0अ0सं0 376/13 धारा 25 आम्र्स एक्ट थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद।
6. मु0अ0सं0 720/13 धारा 147/148/149/307/411 भादवि थाना कविनगर जनपद      गाजियाबाद।
7. मु0अ0सं0 998/14 धारा 394 भादवि थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर।
Copyright @ 2019.