राष्ट्रीय (27/11/2014) 
वार्डवासियों में भाजपा से जुडऩे दिखा गजब का उत्साह
रायपुर। भनपुरी मंडल अन्तर्गत भीमराम अम्बेडकर वार्ड क्रमांक (27) में गुरुवार वृहद सदस्यता अभियान मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर साहू के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में सैकड़ों नागरिकों ने भाजपा की सदस्यता लेते हुए सशक्त भाजपा-सशक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। वहीं स्थानीय वार्डवासियों मेंं सदस्यता ग्रहण करने गजब का उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री व सदस्यता प्रभारी छगन मुंदड़ा जी विशेष रुप से उपस्थित रहे। श्री मुंदड़ा ने कार्यक्रम में आमजन व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार आने के बाद पूरे राष्ट्र में सुशासन की शुरुआत हुई है। जबकि प्रदेश में डॉ. रमन सिंह की सरकार विकास के नित-नये आयाम गढ़ रही है। वहीं केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की जनकन्ल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रांत का हर नागरिक ले रहा है। साथ ही अपने जीवन के स्तर को ऊपर उठा मजबूत बन रहा है। इसके विपरीत जनता कांग्रेस के 60 वर्षो के कुशासन को भूली नहीं है। इसलिए अब समय कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का समय आ गया है। आमजन से मेरा निवेदन है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाजपा से जुड़ प्रदेश के विकास में अपनी भी भागीदारी सुनिश्चत करें। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री गोपी साहू  ,सह सदस्यता प्रभारी शिवजलम दुबे, मंडल महामंत्री कुमार साहू, विक्रम ठाकुर, वार्ड प्रभारी ओमप्रकाश साहू, ओमेश,मनोज तिवारी, देवकुमार, बलराम, विश्वदिनी, शोभा मुर्ती, बबला धीवर, गजेन्द्र निषाद, खेम सेन, रोशन, अशोक साहू, मोहन साहू सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
Copyright @ 2019.