राष्ट्रीय (27/11/2014) 
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिहं हुए सक्रिए
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री विक्रमादित्य सिहं की अध्यक्षता सम्पन्न हुई, जिसमे हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्षों ने भाग लिया। भारतीय युवा कांगेस के सचिव एवं प्रभारी हिमाचल प्रदेश श्री अफजल अहमद ने बैठक में विषेश रूप से षिरकत की।

                बैठक में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा लोक सभा युवा कांग्रेस अध्यक्षों से लोकसभा क्षेत्रवार संगठन की गतिविधियों का व्यौरा लिया गया। इस बैठक में युवा कांग्रेस में अनुशासन बनाए रखने तथा संगठन की गतिविधियों के प्रति निश्क्रियता के बारे मे विशेष तौर पर चर्चा की गई।

                भारतीय युवा कांगेस के सचिव एवं प्रभारी हिमाचल प्रदेश श्री अफजल अहमद की सहमति से हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री विक्रमादित्य सिहं ने जंसवा-परागपुर तथा सुलाह विधान सभा क्षेत्र के ब्लॉकों को तुरन्त प्रभाव से भंग कर दिया हैं और जल्द ही दोनो क्षेत्रों में संगठन की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने  के लिए विधान सभा संयोजको  की नियुिक्तयां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन दोनो विधान सभा क्षेत्रों में युवा कांग्रेस की निश्क्रियता व संगठन के किसी भी कार्यक्रम में दोनो ब्लाॅको के पदाध्किारियों  की लगातार अनुपस्थिति  को देखते हुए बैठक में भंग करने का निर्णय लिया हैं।

                इस बैठक में मुख्य तौर पर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शेखर सेठी, महासचिव गोल्डी चौधरी, अजय कंवर, गोविन्द शर्मा, अजय कुमार मोदगिल, सुक्रांत भाटिया  तथा सचिव सुनील कुमार गटू, योगेश पटियाल, विकास काल्टा, विनोद जिन्टा, निशांत ठाकुर, अंकुश कालिया, नरेश कुमार दास्टा, धर्मेन्द्र ठाकुर, आशा ठाकुर, नीतू सूद, अदित्य गौरू, कुलदीप कुमार, यशवन्त जिल्टा सहित लोकसभा शिमला के अध्यक्ष संजय ठाकुर, मण्डी के आदित्य विक्रम सिंह, एवं हमीरपुर लोक सभा के अध्यक्ष रणवीर राणा व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Copyright @ 2019.