राष्ट्रीय (01/12/2014) 
छत्तीसगढ़ काग्रेस का धान खरीदी नीति के विरोध में ताला जड धरना
रायपुर/01 दिसंबर 2014 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल के निर्देश पर पूरे प्रदेश में भाजपा शासन की किसान विरोधी धान खरीदी नीति के विरोध में स्थानीय कृषि उपज मंडी में भी कांग्रेसजनों ने प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन और शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विकास उपाध्याय के नेतृत्व में ताला जड धरना दिया।

    कांग्रेसजन मंडी गेट के सामने जाकर शहर अध्यक्ष विकास उपाध्याय व सचिव अजय साहू के साथ जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की श्री देवांगन ने बताया कि रायपुर मंडी में 90 प्रतिशत धान कोचियों का 900 से 1125 रू. प्रति क्विटल में खरीदी हो रही थी। जिसके चलते वहां धान बेचने आये किसानों को प्रतिस्पर्धा का लाभ न मिलकर जमकर शोशण किया जा रहा है। इससे किसान और कांग्रेसजन उत्तेजित हो गये और समर्थन मूल्य से कम मूल्य में धान खरीदी के लिये मंडी प्रशासन और राज्य शासन को जिम्मेदार मानते हुये रायपुर मंडी मेनगेट में ताला जड दिया। शहर अध्यक्ष विकास उपाध्याय ने भी सरकार और मंडी प्रशासन पर आरोप लगाया कि मंडी में कोचियों के धान खुलेआम खरीदा जा रहा है और मंडी प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
   
गिरीश देवांगन ने मंडी सचिव को गेट के सामने धरना में बुलाकर जमकर लताड लगाई और किसानों का शोशण बंद करने की बात कही नही तो आगे और उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। मंडी सचिव को चेतावानी दी कि मंडी नियम का कडाई से पालन कर किसानों का धान समर्थन मूल्य पर खरीदने की व्यवस्था करें अन्यथा मंडी बंद कर देे।
   
इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष सुमीत दास, राकेश बैस, धनंजय, रवि निहाल, पार्षदगण जावेद , रामटेके, अखिलेश जोशी, अफसर अली, अनिल जांगडे, मुमताज भाई, आनंद सोनी, राकेश चौहान सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Copyright @ 2019.