राष्ट्रीय (01/12/2014) 
जनजातीय लड़कियों के लिए रिहायशी स्‍कूल
जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम ने आज लोक सभा में प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में बताया कि जनजातीय कार्य मंत्रालय ने पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में 68 रिहायशी स्‍कूलों के लिए राशि मंजूर की है। इसके अलावा सिद्धांत रूप में तीन और स्‍कूलों के लिए मंजूरी दी गई है, लेकिन उनके लिए अभी तक धनराशि जारी नहीं की गई है।

जनजातीय मंत्रालय, अपने-आप कहीं पर भी कोई स्‍कूल नहीं चलाता। तथापि, यह जनजातीय विद्यार्थियों के लिए स्‍कूलों का निर्माण करने के लिए राज्‍य सरकारों/केंद्रशासित प्रदेशों के प्रशासनों तथा गैर-सरकारी संगठनों/स्‍वैच्‍छिक संगठनों को वित्‍तीय सहायता प्रदान करता है। कुछ मामलों में मंत्रालय, इनके रोजमर्रा के परिचालनों हेतु खर्चों के लिए धन भी उपलब्‍ध कराता है। इस मंत्रालय द्वारा वित्‍तीय सहायता मांग के अनुसार अर्थात् राज्‍य सरकार/केंद्रशासित प्रदेशों के प्रशासनों गैर-सरकारी संगठनों और स्‍वैच्‍छिक संगठनों से प्राप्‍त प्रस्‍तावों के आधार पर दी जाती है।
Copyright @ 2019.