राष्ट्रीय (05/12/2014) 
खुशी राम एंड सन्स के लूट का मामले में इमस्पेकटर सहीत 9 गिरफ्तार

गौतम जालंधरी. लुधियाना। आखिर स्थानीय पुलिस ने महानग के बहुचर्चित खुशी राम एंड संस के निवास पर हुए लूट कांड को सुलझाने में सफलता हासिल कर ही ली। अहम बात यह है कि इस लूटकांड का किंगपिन विजिलैंस ब्यूरो का एक डिसमिस इंस्पेक्टर था। पुलिस ने किंगपिन सहित वारदात में शामिल 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकतर आरोपी मोगा व जगराओं के रहने वाले है। जिनके नाम जरनै सिंह उर्फ मान उर्फ गुगला पुत्र काला सिंह निवासी गांव किशनपुरा कलां थाना धर्मकोट जिला मोगा, हरदिंर सिंह उर्फ बिटरा पुत्र जगमेल सिंह निवासी गांव रकबा थाना दाखा जगराओं, सतनाम सिंह उर्फ बबू निवासी गांव चूहड चक्क थाना अजीतवाल जिला मोगा, जगतार सिंह उर्फ तारी पुत्र रूलदू सिंह निवासी गांव मल्ल थाना हठूर जगराओं सरबजीत सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी गांव मल्ला थाना हठूर जगराओं, हरजिंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह गांव मल्ला थाना हठूर जगराओं, छैबर सिंह पुत्र सजनसिंह गांव डांगिया थाना सदर जगराओं, युगराज सिंह उर्फ राजा पुत्र चरण सिंह निवासी गांव डांगिया थाना सदर जगराओं व सुखविंदर पाल सिंह उर्फ सुखी पुत्र निरंजन सिंह निवासी गांव फागला थाना लाडूवाल लुधियाना है। पुलिस कमिश्नर प्रमोद बान ने आज यहां पत्रकार सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक रिवाल्वर, छह जिंदा कारतूस, एक खिलौना पिस्तोल, पुलिस की वर्दी, पांच लाख तीस हजार रूपये व वारदात में शामिल इनोवा गाडी बरामद की है। इनसे और पूछताछ की जा रही है तथा रहस्यों से पर्दा उठने की संभावना है। यहां बताना जरूरी है कि 16 नवंबर को जाने माने खुशी राम एंड सन्स के निवास पर उपरोक्त आरोपी इंकम टैक्स अधिकारी बनकर घुस गए थे तथा घर के मालिक व अन्य परिजनों से मारपीट करके नकदी लूट कर फरार हो गए थे। यह वारदात महानगर के कारोबारियों के लिए चिंता का विषय बन गई थी। यह वारदात तब हुई थी जब शहर में पुलिस भगवान जगगनाथ रथयात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त थी।

 गौतम जालंधरी कि रिपोर्ट

Copyright @ 2019.