राष्ट्रीय (05/12/2014) 
रायपुर में अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर दायित्व सौंपे गए
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित शाह के 12 दिसंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने की दृष्टि से दायित्व सौंप दिया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जाने जाने वाले पी डब्ल्यू डी मंत्री राजेश मूणत को कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है। साथ ही प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा महामंत्री शिवरतन शर्मा, भूपेन्द्र सवन्नी व भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव को भी कार्यक्रम प्रभारी का दायित्व सौंपा है। 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश से लेकर संभाग व जिला में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रवास कार्यक्रम  को सफल बनाने की दृष्टि से अलग दायित्व सौंप दिया है। साथ ही सभी को 8 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से मंडल स्तर तक आमंत्रण पत्र वितरण करने व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। भाजपा सांसदों  को अपने- अपने संसदीय क्षेत्रों में संपूर्णं सहयोग करने व जहां भाजपा के विधायक नहीं हैं विशेष रूप से जिले की योजनानुसार महती भूमिका का निर्वहन करने कहा है। भाजपा विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में संपूर्ण सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाने जुटेंगे। कार्यक्रम प्रभारी लोक निर्माण एवं आवास मंत्री राजेश मूणत,  भाजपा प्रदेश महामंत्री शिवरतन शर्मा, भूपेन्द्र सवन्नी, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सिंहदेव।
 रायपुर संभाग - कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अजय चंद्राकर, लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत, प्रदेश महामंत्री शिवरतन शर्मा, प्रदेश मंत्री छगन मुंदड़ा। दुर्ग संभाग- राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमचंद यादव, प्रदेश मंत्री यशवंत जैन।  बस्तर संभाग- राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, आदिम जाति कल्याण मंत्री केदार कश्यप, सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम उसेण्डी, प्रदेश मंत्री श्रीनिवास मद्दी। बिलासपुर संभाग- केंद्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अमर अग्रवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री पुन्नुलाल मोहले, प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गिरधर गुप्ता। सरगुजा संभाग- केंद्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय, कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, गृह मंत्री रामसेवक पैकरा,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह मेजर, प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो अनुराग सिंहदेव को दायित्व सौंपा गया है।
इसी तरह जिला स्तर पर भी प्रभारियों के नाम तय कर दायित्व सौंपे गए हैं:-
रायपुर शहर:- सच्चिदानंद उपासने,छगन मुदड़ा, संजय श्रीवास्तव। रायपुर ग्रामीण- अशोक बजाज। बलौदाबाजार- शिवरतन शर्मा, योगेश चन्द्राकर। गरियाबंद-चंद्रशेखर साहू, संदीप शर्मा। महासमुंद-श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, पूनम चंद्राकर। धमतरी- श्रीमती पिंकी शिवराज शाह। भिलाई- विद्यारतन भसीन। दुर्ग- हेमचंद यादव। बेमेतरा- लाभचंद बाफना। बालोद-यशवंत जैन। राजनांदगांव-अशोक शर्मा। कवर्धा-संतोष पाण्डेय। कांकेर- विक्रम उसेंडी। कोण्डागांव- डॉ. सुभाऊ कश्यप। नारायणपुर -शरद अवस्थी। बस्तर-श्रीनिवासराव मद्दी। दंतेवाड़ा- किरण देव, सुकमा- शिवनारायण पाण्डेय, बीजापुर- महेश गागड़ा, बिलासपुर- भूपेन्द्र सवन्नी, गुलशन ऋषि। मुंगेली-गिरीश शुक्ला। जांजगीर चांपा-नारायण चंदेल, निर्मल सिन्हा। कोरबा- ननकीराम कंवर, लखन देवांगन, जोगेश लाम्बा। रायगढ़-गिरधर गुप्ता, जशपुर-कृष्णकुमार राय। सरगुजा- अनुराग सिंह देव। सूरजपुर-अनिल सिंह मेजर, भीमसेन अग्रवाल। बलरामपुर- सिद्धनाथ पैकरा, ओमप्रकाश जायसवाल। कोरिया- श्रीमती चम्पादेवी पावेल, दीपक पटेल। 

Copyright @ 2019.