राष्ट्रीय (06/12/2014) 
58वीं पुण्यतिथि पर डा. बी.आर अंबेदकर को श्रद्धांजलि भेंट
लुधियाना, 6 दिसंबर: संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेदकर को उनकी 58वीं पुण्यतिथि पर बस्ती जोधेवाल चौक स्थित कांग्रेस विधानसभा हलका पूर्वी के कार्यालय में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन दीवान व विधानसभा हलका पूर्वी के इंचार्ज गुरमेल ङ्क्षसह पहलवान के नेतृत्व में पार्टी वर्करों द्वारा श्रद्धांजलि भेंट की गई। जिन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओ से डा. अंबेदकर द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए दीवान व पहलवान ने कहा कि बाबा साहिब ने कड़ी मेहनत के दम पर विदेश से उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त करने के बाद भारत में सामाजिक बुराइयां, जातिवाद व पिछड़े वर्गों के साथ किए जा रहे भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण किया और अपनी सामाजिक ऐकता को मजबूत बनाने संबंधी सोच को भारतीय संविधान में बाखूबी से वॢणत किया। उन्होंने संविधानिक ढंग से कानून में रहकर डटे रहने से देश की उन्नति और आम आदमी के विकास को अहमीयत दी। देश की तरक्की प्रति उनके चिंतन सदका भारत दुनिया में संविधानिक तौर पर एक शक्तिशाली लोकतांत्रिक देश के रूप में उभरा। 
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि डा. अंबेदकर के विचारों का समाज बनाने की दिशा में अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। पार्टी कार्यकत्र्ताओं को समाज में ऐकता को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करने के लिए डा. अंबेदकर जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर अन्यों के अलावा विक्रम पहलवान, वङ्क्षरदर सहगल, हरङ्क्षजदरपाल लाली, जैमल ङ्क्षसह, कुलदीप कुक्कू, प्रवीण सूद, कुलवंत ङ्क्षसह, करणजीत ङ्क्षसह, राज कुमार साल्हा, सन्नी माथुर, जगदीश वर्मा भी मौजूद रहे।
फोटो: डा. बी.आर अंबेदकर को श्रद्धांजलि भेंट करते कांग्रेसी। 

Copyright @ 2019.