राष्ट्रीय (12/12/2014) 
हिमाचल मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये सवा लाख का चेक
     मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह को आज धर्मशाला के तपोवन में वनमंत्री श्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये 1.25 लाख रूपये का चेक भेंट किया। यह चेक कांगड़ा जिले के वनमण्डल वृत धर्मशाला के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से भेंट किया गया।
     मुख्यमंत्री ने इस अंशदान के लिये सराहना की और इस पुनीत कार्य के लिये वनमण्डल के अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राशि गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिये सहायक सिद्ध होगी।
Copyright @ 2019.