राष्ट्रीय (12/12/2014) 
मुख्यमंत्री ने जारी किया प्रदेश सरकार का वर्ष 2015 का केलेंडर
मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने आज धर्मशाला स्थित तपोवन विधान सभा परिसर में राज्य सरकार के वर्ष 2015 के लिए सरकारी केलेंडर का विमोचन किया।
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि यह केलेंडर प्रदेश भर में जि़ला रेडक्रॉस समितियों के कार्यालयों में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा शिमला में मुद्रण एवं प्रकाशन विभाग, प्रेस कॉम्पलैक्स, घोड़ा चैकी के कांऊटर पर आगामी 15 दिसम्बर से इसे प्राप्त किया जा सकता है।
Copyright @ 2019.