राष्ट्रीय (17/12/2014) 
के. अबू निर्विरोध चुने गए।
रायपुर । माना नगर पंचायत वार्ड नं. 14 मदर टेरेसा वार्ड के भाजपा प्रत्याशी, के. अबू निर्विरोध चुने गए। इस अवसर पर रायपुर शहर जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का हश्र पूरे रायपुर नगर में ऐसे ही होने वाला है और इसकी शुरूआत माना से हो चुकी है। जहां से भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता ,के. अबू निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

उन्होनें कहा कि कांग्रेस पार्टी का रायपुर नगर निगम क्षेत्र में खाता भी नहीं खुलने वाला है। पूरे 70 के 70 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी जीत के आएंगे। ऐसा शहर की जनता ने मन बना लिया है।

Copyright @ 2019.