राष्ट्रीय (17/12/2014) 
महात्मा गांधी और भाजपा की विचारधारा का अंतर किसी से छिपा नहीं है- त्रिवेदी

रायपुर, विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा को भाजपाईयों द्वारा गंगाजल से धोने की राजनैतिक नौटंकी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि महात्मा गांधी की विचारधारा और भाजपा की विचारधारा का अंतर किसी से छिपी नहीं है। शहादत का अपमानए नसबंदी कांडए धान खरीदी गड़बड़ी और धोखाधड़ी, मासूम बच्चो की मौत पर कांग्रेस ने अपना प्रदर्शन गांधीवादी तरीके से ही पेण्डारी से रायपुर पदयात्रा जाकर और दिल्ली में गांधीवादी प्रदर्शन किया लेकिन भाजपा को कभी महात्मा गांधी की याद नहीं आयी। भाजपा ने कभी नहीं कहा कि हे गांधी हमे माफ कर दो। अब भाजपा को गांधी जी की याद राजनैतिक कारणों से आयी है। गंगाजल से महात्मा गांधी की प्रतिमा को धोने की नौटंकी करने वाली भाजपा ने माताओं कोए शिशुओं कोए शहीद जवानो को सदन में श्रद्धांजलि तक देना जरूरी नहीं समझा। सदन का रिकार्ड निकालकर देख लिया जाये भाजपा ने मृतकों को श्रद्धांजलि तक देना जरूरी नहीं समझा। भाजपा का दोहरा चरित्र है। भाजपा सदन में कुछ और कहती है, बाहर कुछ और करती है। गांधी जी मन की आंखों से भाजपा की इन करतूतो को देख रहे हैं और भाजपा को कभी माफ नहीं करेगें। पूरा भारत जानता है कि जब नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की थी तब तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक पर प्रतिबंध लगाया था। आज आरएसएस की राजनैतिक शाखा भाजपा के लोगो ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को छूकर फिर से एक और हत्या करने की कोषिश की है। इस बार गांधी की नहीं गांधी जी के विचारों की हत्या की कोशिश की गयी है। भाजपा ने तो हमेशा महात्मा गांधी के नाम से परहेज ही किया है। आज उसे महात्मा गांधी की याद कैसे आ गयी. महात्मा गांधी के नाम से गरीब मजदूरों को रोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिये चालू की गई महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना को समाप्त करने की साजिश नरेन्द्र मोदी की भाजपा सरकार रच रही है। ऐसी गांधी विरोधी भाजपा यदि राजनैतिक स्वार्थ के चलते महात्मा गांधी के प्रतिमा का उपयोग करना चाहे तो इसे उचित नहीं ठहराया जा सकता। गांधी विरोध और गांधीवादी विचारधारा के विरोध के लिये बदनाम रही भाजपा को तो गांधी प्रतिमा के पास फटकने का भी अधिकार नहीं है।

Copyright @ 2019.