राष्ट्रीय (19/12/2014) 
कर्मचारियों ने जताया सीएम का आभार

राजस्थान, झुंझुनूं, 19 दिसंबर(नि.सं.)। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष मनोज सक्सेना ने दूरभाष पर बताया कि मंत्रालयिक कर्मचारियों के 26  हजार पदोन्नति पदों के संबंध में राज्य सरकार द्वारा लगभग 11 हजार पद इस वित्तीय वर्ष में स्वीकृत किए हैं।शेष पद आगामी  वित्तीय वर्ष में स्वीकृत किए जाने का आश्वासन दिया है। राज्य सरकार द्वारा 11 हजार पद स्वीकृत करने पर राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ जिला झुंझुनूं द्वारा मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया हैं। 

Copyright @ 2019.