राष्ट्रीय (21/12/2014) 
भ्रष्टाचार मुक्त निगम रायपुर को नई दिशा देगा - सच्चिदानंद उपासने
रायपुर। भाजपा महापौर प्रत्याशी सच्चिदानंद उपासने ने आज सुबह 8 बजे से ही अपना तुफानी प्रचार अभियान प्रारंभ कर दिया। उत्तर विधानसभा के वीरांगना अवंती बाई वार्ड, डब्ल्यु आर एस कालोनी, रानी लक्ष्मी बाई वार्ड, राजीव गांधी वार्ड, रमन मंदिर, हेमू कालाणी वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड, कालीमाता वार्ड, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, शंकर नगर, गुरूगोविंद सिंह वार्ड में डोर टू डोर जनसंपर्क करते हुए जहां युवा साथियों को गले लगाया वहीं बुजुर्गों के चरण छूकर राजधानी के अविरल विकास के लिए आशीर्वाद, सहयोग और समर्थन मांगा। 
जनसंपर्क के दौरान मोहल्लों के सभाओं में श्री उपासने ने कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार और डॉ रमन सिंह नें रायपुर को राजधानी के अनुरूप विकसित करने की दिशा में  काफी प्रयास किए हैं। करोड़ों रूपए रायपुर के विकास के लिए दिए गए परंतु रायपुर नगर निगम में कांग्रेस सत्ता नें सारे विकास कार्यों को दलगत राजनीति का शिकार बना दिया। कुंठा और अवसाद से ग्रसित कांग्रेस पार्टी की महापौर नें कभी भी रायपुर के लोगों की परेशानियों को गंभीरता से नहीं लिया। जो मूलभूत सुविधाएं जनहित में दिए जाने चाहिए जो कि रायपुर नगर के लोगों का अधिकार भी है वह भी रायपुर नगर निगम की लापरवाह महापौर ने नही दिया।
उन्होंने कहा कि जो काम राज्य सरकार ने स्वीकृत कर निगम को सौंपा उसमें भी भारी भ्रष्टाचार देखने को मिलता है। सड़क, नाली, पानी हर क्षेत्र में लिपापोती गुणवत्ता की कमी दिखाई पड़ती है। एक काम को दस बार किया जाता है। एक सड़क बनाने के बाद सालभर बाद फिर खोदा जाता है। फिर उसका रिपेयरिंग किया जाता है। फिर दूसरे साल नई सड़क का मांग हो जाता है। पहली बारिश में ही डामर अलग और क्रांकीट अलग हो जाता है। भारी भ्रष्टाचार हर काम में देखा गया है। नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व आते ही हर काम की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी। कर्मचारियों एवं अधिकारियों को दायित्व बोध कराया जाएगा। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता के पैसे का दुरूपयोग बिल्कुल भी होने नहीं दिया जाएगा जो पिछले पांच वर्षों में होता रहा। आज मैं आप लोगों से आशीर्वाद लेने आया हूं प्रदेश में डॉ रमन सिंह जी के नेतृत्व में डॉ रमन सिंह की सरकार है। प्रदेश सरकार में हमारे दो दिग्गज मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल और श्री राजेश मूणत विराजमान है और उत्तर विधानसभा में हमारे जुझारू विधायक श्रीचंद सुंदरानी है। इसलिए रायपुर के विकास में हमें कहीं कोई दिक्कत नहीं आएगी। सिर्फ आपके आशीर्वाद की जरूरत है रायपुर नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त कर रायपुर को नई दिशा देने का काम करेंगे।
रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि उत्तर विधानसभा के साथ-साथ रायपुर का समुचित विकास तभी संभव है जब रायपुर नगर निगम में सच्चिदानंद उपासने जैसा भाजपा का महापौर बनें। रायपुर में हर जगह कचरे का ढेर पीने के पानी में कीड़े, मकोड़े, मच्छर और मलेरिया का प्रकोप यही सारा कुछ रायपुर नगर निगम की कांग्रेसी महापौर ने राजधानी को दिया है। राज्य सरकार से टकराव के अलावा उनका कोई काम नहीं था। शहर की जनता की परेशानियांे से उनका कोई लेना-देना नहींे था। कोई बात को लेकर कोर्ट चले जाना और मामले को उलझा देना यहीं उनका काम था। अब समय आ गया है जब आप भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी सच्चिदानंद उपासने एवं भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीताकर विकास की पटरी पर आगे फिर से बढ़ सकते हैं।
Copyright @ 2019.