राष्ट्रीय (21/12/2014) 
हमारे पांच साल और कांग्रेस के पांच साल की तुलना करें : श्री उपासने
रायपुर. जनता के सामने भाजपा और कांग्रेस दोनों का कार्यकाल है। सन् 2005 से 09 तक रायपुर नगर निगम में भाजपा की सरकार थी जिसने राजधानी का विकास इस तरह किया कि उसे देखकर रायपुरियंस को गर्व होता है। आउट-इनडोर स्टेडियम, मुख्य मार्गों का चौड़ीकरण, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सिटी बस परियोजना, चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण, पुरखौती मुक्तांगन, मनोरंजन पार्क, ऊर्जा पार्क, कमल विहार एक और दो जैसी आवासीय योजनाओं के अलावा नई राजधानी का अत्याधुनिक विकास। यह सब हमारी उपलब्धियां हैं। दूसरी तरफ गुजरे पांच सालों के कांग्रेसी राज में रायपुर नगर निगम का विकास ठप्प पड़ चुका है। हाल यह है कि पीलिया, मलेरिया, हैजा जैसी बीमारियों की चपेट में आकर लोग अपनी जान दे रहे हैं तथा कुत्तों के काटने से अबोध असमय काल कलवित हुए हैं।

भाजपा के महापौर उम्मीदवार श्री सचिदानंद उपासने ने विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं को संबोधित करते हुए उपरोक्त उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनता कांग्रेस को सबक सिखाते हुए भाजपा को मौका देगी। श्री उपासने ने आज अपने जनसंपर्क अभियान की शुरूआत प्रात: छह बजे से की तथा तेलीबांध तालाब तथा अनुपम गार्डन में आमजनों से मेल मुलाकात कर इस बार भाजपा को मौका देने का निवेदन किया। इस दौरान युवाओं और वरिष्ठजनों ने रायपुर नगर निगम के वर्तमान हालातों पर अफसोस जाहिर किया तथा कई समस्याएं श्री उपासने को गिनाईं। जिसे उपासने जी ने प्राथमिकता के साथ हल करने का आश्वासन दिया।

श्री उपासने अपने समर्थकों के साथ बूढ़ातालाब स्थित किले वाले बाबा की दरगाह में पहुंंचे तथा मुस्लिम बंधुओं से मुलाकात कर उनसे समर्थन मांगा। उन्होंने आज वीरांगना अवंतीबाई वार्ड में पार्षद प्रत्याशी दूजे खंडेलवाल के साथ मतदाताओं के बीच मुलाकात की तथा वार्ड की समस्याओं का जायजा लिया। इसके अलावा रानी लक्ष्मी बाई वार्ड में पार्षद प्रत्याशी गोपाल सोनी के साथ, राजीव गांधी वार्ड में पार्षद प्रत्याशी विटठल भाई पटेल के साथ, रमण मंदिर वार्ड में पार्षद प्रत्याशी सूर्यकांत राठौर के साथ, हेमु कालाणी वार्ड में पार्षद प्रत्याशी दिलीप सारथी के साथ, महात्मा गांधी वार्ड में पार्षद प्रत्याशी रमेश मिरघानी के साथ, कालीमाता वार्ड में पार्षद प्रत्याशी प्रमोद साहू के साथ तथा शंकरनगर वार्ड में पार्षद प्रत्याशी मनोज प्रजापति के साथ वार्ड का सघन जनसंपर्क किया तथा भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए तथा नगर निगम में भाजपा के पहले कार्यकाल को गिनाते हुए इस बार पुन: भाजपा को मौका देने की अपील की।

लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत, विधायक श्रीचंद सुंदरानी भी साथ रहे
लोक निर्माण तथा आवास मंत्री राजेश मूणत ने श्री उपासने के साथ आज शंकरनगर वार्ड का दौरा किया। उन्होंने युवा तथा महिला मोर्चा टीम का मार्गदर्शन किया तथा संक्षिप्त चुनावी सभा के माध्यम से आमजनता को संबोधित भी किया। श्री मूणत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने राजधानी को इस तरह संवारा-बनाया है कि उसकी तारीफ देश-विदेश में हो रही है। हमारा काम मॉडल की तरह देखा जा रहा है। भाजपा के महापौर उम्मीदवार श्री स"िादानंद उपासने ने जनता से वादा किया कि महापौर बनने के बाद वे सभी का साथ और सहयोग लेकर एक नये विजन के साथ आगे बढ़ेंगे।

देर शाम को श्री उपासने शंकरनगर कम्युनिटी हॉल में आयोजित ब्राम्हण समाज की बैठक में उपस्थित हुए। इस दौरान नागरिकों ने उन्हें कई समस्याओं से अवगत कराया। नेताजी सुभाषचंद बोस वार्ड के पार्षद प्रत्याशी नर्मदा वर्मा, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के पार्षद प्रत्याशी योगेन्द्र वर्मा, गुरू गाविंद सिंग वार्ड के पार्षद प्रत्याशी सहदेव महानंद आदि के साथ श्री उपासने ने सघन जनसंपर्क करते हुए पार्टी के लिए जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने देर रात एकात्म परिएसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रचार टीम में विधायक श्रीचंद सुंदरानी, प्रदेश मंत्री छगन मूंदड़ा, जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डे, दिलीप सिंह होरा तथा डॉक्टर राज ने जनसंपर्क किया।
Copyright @ 2019.