राष्ट्रीय (22/12/2014) 
जनता की अदालत में कांग्रेस को जवाब देना होगा - उपासने
रायपुर। भाजपा महापौर प्रत्याशी सच्चिदानंद के प्रचार अभियान के दौरान अपार जनसमर्थन से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ रायपुर राजधानी के प्रबुद्ध वर्गों की बाछें खिल गई हैं। श्री उपासने को उनके जनसंपर्क के दौरान बड़े बुजुर्ग, माताओं, बहनों एवं युवा साथियों का प्यार उमड़ता दिखाई पड़ रहा है। कहीं उनका आरती तिलक कर अभिनंदन किया जा रहा है तो कहीं नारियल श्रीफल से तौलकर रायपुर विकास के लिए उन्हें आशीर्वाद दिया जा रहा है। रायपुर वासियों के जनसमर्थन से भाजपा के रणनीतिकार काफी प्रसन्न नजर आ रहे हैं, कि अब कि बार भाजपा का महापौर राजधानी में काबिज होगा।
श्री उपासने ने जगह-जगह मुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उस कश्ती पर क्या चढ़ना जो कश्ती डूबती नैय्या है इसी तरह कांग्रेस भी डूबता सूरज है। कांग्रेस पार्टी के हथकण्डों को रायपुर ही नहीं पूरे देश की जनता जान और समझ चुकी है। पिछले 60 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने देश को जमकर लूटा है लोगों को गुमराह कर सत्ता और कुर्सी तक पहुंचना कांग्रेस पार्टी को काफी अच्छी तरह आता है परंतु अब लोग कांग्रेस को पूरी तरह आजमा चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी जहां विकास की बात करती है। वहीं कांग्रंेस पार्टी चेप्टी और पट्टी का उपयोग कर कुर्सी तक पहुंचने तक भरकस प्रयास करती है। चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा काफी प्रलोभन दिए जाने की बात छन-छन कर सामने आ रही है। कांग्रेस पार्टी के लोग जितना देते जाएं लेते जाईए परंतु अपना निर्णय सोच समझकर कीजिएगा आपका एक निर्णय राजधानी की तकदीर और तस्दीर तय करेगा। कांग्रेस पार्टी द्वारा धनबल और बाहुबल का जमकर उपयोग किए जाने के बाद हो रही है। परंतु जनता की अदालत में कांग्रेस पार्टी बूरी तरह मात खाने वाली है। रायपुर की जनता कांग्रेस को सबक सिखाने की मनःस्थिति बना चुकी है। रायपुर की जनता विकास देखना चाहती है। शहर से गंदगी और मच्छरों से मुक्ति चाहती है। आप लोगों से मुझे जो प्यार समर्थन और सहयोग मिल रहा है मै उसे जाया नहीं होने दूंगा। आपके प्यार और विश्वास पर खरा उतरकर रायपुर को विकास और उन्नति की शिखर पर ले जाने का पूरा प्रयास करूंगा। बड़ी-बड़ी बातें करना मेरी फितरत में नहीं है परंतु मुझे स्वयं पर यकीन है कि मैं रायपुर को बड़े महानगरों के अनुरूप विकसित कर सकूंगा। मेरी परवरिश ऐसे परिवार में हुई है जिन माता, पिता एवं बड़े बुजुर्गों को मुझे संस्कार प्राप्त हुआ है। यही मेरा आत्मबल और विश्वास है कि मैं रायपुर की जनता के साथ न्याय करूंगा।
रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीचंद संुदरानी ने कहा कि रायपुर उत्तर विधानसभा की जनता अबकी बार भाजपा के सबके अधिक पार्षद जीताकर रायपुर नगर निगम में भेजने जा रही है। वहीं महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सच्चदानंद उपासने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे। उत्तर विधानसभा की जनता ने ठान लिया है कि अब रायपुर मंे गंदगी, धूल, मच्छर बर्दाश्त नहीं करेंगें। कांग्रेस पार्टी को उत्तर विधानसभा क्षेत्र में काफी निराशा होगी। कंाग्रेस की महापौर ने रायपुर नगर की ऐसी दुर्गती की है जिसे रायपुर की जनता कभी भूल नहीं सकती। यहां तक की वो दोबारा चुनाव लड़ने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाई और अपने कारनामों के बलि का बकरा दूसरे को बना दिया। रायपुर शहर की जनता का गुस्सा कांग्रेस पार्टी पर बुरी तरह टूटेगा और कांग्रेस पार्टी पार्षद से लेकर महापौर बुरी तरह हारेंगे। शहर की जनता ने मन बना लिया है कि वे अब विकास की राह पर चलेंगे और भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी सच्चिदानंद उपासने सहित समस्त भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी दिलाएंगे। महर्षि वाल्मिीकि वार्ड, शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड, गुरू घासीदास वार्ड, मदर टेरेसा वार्ड, सिविल लाईन्स वार्ड,  बाबु जगजीवन राम वार्ड, रविशंकर शुक्ल वार्ड, अब्दुल हामिद, इंदिरा गांधी वार्ड, जवाहर नगर वार्ड, तात्यापारा वार्ड, उत्तर विधानसभा जन संपर्क में उनके साथ भाजपा प्रदेश मंत्री छगन लाल मुंदड़ा, दिलीप सिंह होरा, रमेश गांधी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
प्रकाशनार्थ
Copyright @ 2019.