राष्ट्रीय (22/12/2014) 
यह चुनाव राजधानी का भविष्य तय करेगा - राजेश मूणत
रायपुर। जगह-जगह मुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए रायपुर पश्चिम के विधायक एवं प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि रायपुर की जनता विकास की चाह में भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी है। पिछले कांग्रेसी महापौर के अड़ियल रवैय्ये से रायपुर की जनता परेशान रही है। हर बात पर राज्य सरकार पर दोष लगाकर अपने दायित्वों से कन्नी कांटना कांग्रेसी महापौर के आदत में शामिल हो चुका था। रायपुर समस्या ग्रस्त हो गया और कांग्रेसी महापौर अपने में मस्त रही। रायपुर की जनता जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें रायपुर का महापौर बनाया था। उनके साथ कांग्रेसी महापौर ने विश्वासघात किया है। जैसा हम अखबारों में पढ़ रहे हैं कांग्रेस प्रदेश संगठन ने भी इस बात की पुष्ठि कर दी है कि राजधानी की कांग्रेसी महापौर ने राजधानी का विकास नहीं कर पाई जिसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को इस चुनाव में भुगतना पड़ रहा है। एक तरह से प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व रायपुर नगर में चुनाव से पूर्व ही हार स्वीकार कर ली है। राजधानी की जनता का रूझान प्रदेश कांग्रेस संगठन को समझ में आ गया है, कि रायपुर में कांग्रेस का महापौर बनने वाला नहीं है। अधिकांश वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों की हालत पतली है। अगला आने वाला 29 दिसंबर राजधानी का भविष्य तय करने वाला है। आपको विकास चाहिए या विनाश इस बात का फैसला करने का समय है। उचित समय, उचित घड़ी, उचित निर्णय रायपुर को विकास की नई बुलंदी पर ले जायेगा। एक भूल राजधानी के विकास को अवरूद्ध कर सकता है। सबके साथ सबका विकास देश के मान. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है। हमारे अंदर राजधानी को विकसित करने की एक परिकल्पना है परंतु रायपुर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का महापौर नहीं होने के कारण हमें काफी परेशानियां हुई। रायपुर को हर काम में पिछे ढकेलकर राज्य सरकार को बदनाम करने का षडयंत्र रचा गया। परंतु राजधानी की जनता शिक्षित समझदार और अनुभवी है। पिछले पांच वर्ष का नारकीय अनुभव राजधानी की जनता ने भोगा है। मुझे यकीन है कि अब उचित निर्णय लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बेदाग, ईमानदार सच्चिदानंद उपासने को आप लोग रायपुर का महापौर बनाए। हर वार्डों से भारतीय जनता पार्टी का पार्षद चुनकर भेजंे। विकास करना राजधानी को सजाना और सवांरना हमारी जिम्मेदारी है, राजेश मूणत और डॉ रमन सिंह की जिम्मेदारी है। आज राजेश मूणत सरोना, टाटीबंध, कुकुरबेड़ा, डीडीनगर, खमतराई, ठाकुर प्यारेलाल वार्ड में सघन दौरा किया। कल दिनांक 23 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से वीरशिवाजी वार्ड खमतराई से महापौर प्रत्याशी सच्चिदानंद उपासने के साथ कन्हैयालाल बाजारी वार्ड गुढ़ियारी, ठक्करबाबा वार्ड, तिलक नगर, गोगांव, कोटा, शक्रवारी बाजार और अंत में रामनगर में संध्या 7 बजे तक जुलुस बाजे-गाजे के साथ मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करेंगे। 
Copyright @ 2019.