राष्ट्रीय (23/12/2014) 
झारखण्ड, जम्मू-कश्मीर में जीत से भाजपा में जश्न
रायपुर। झारखण्ड, जम्मू-कश्मीर में जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह उछल पड़ा। नगर निगम के चुनाव प्रदेश में चल रहे हैं। ऐसे समय इन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत से प्रदेश भर में भाजपा के पक्ष में माहौल बनना तय है। 
जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डे ने कहा कि झारखण्ड, जम्मू-कश्मीर में जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दौड़ पड़ा है। रायपुर के 70 के 70 वार्डों में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, ढोल-नंगाड़े बाजे-गाजे के साथ एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाकर जश्न मनाया। भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में शाम 4 बजे आतिशबाजी कर मिठाई वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि इस बड़ी जीत से कश्मीर से कन्याकुमारी तक सम्पूर्ण भारत वर्ष में भारतीय जनता पार्टी को लोगों ने स्वीकार किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया है। देश की जनता ने मोदी जी के कार्य योजनाओं पर मुहर लगाया है। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का लाभ भी मिलेगा।
Copyright @ 2019.