राष्ट्रीय (24/12/2014) 
झारखण्ड, जम्मू-कश्मीर में जीत से डॉ.रमन सिंह ने दी प्रधानमंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को बधाई
छत्तीसगढ़, रायपुर, प्रदेश के मुुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने कहा झारखंड और जम्मू कश्मीर में भाजपा को मिली शानदार सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई देते हुए कहा कि चुनाव के नतीजों से स्पष्ट है कि देश की जनता सुशासन और स्थिर सरकार चाहती है। भाजपा ने देश को कांग्रेस मुक्त करने का जो संकल्प लिया है वह दिल्ली के बाद महाराष्ट्र, हरियाणा, और अब झारखंड और जम्मू कश्मीर के साथ राज्य दर राज्य आगे बढ़ रहा है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टीम ने अल्प समय में ही जनता में यह विश्वास जगा दिया है कि भारत फिर से उन्नति के शिखर पर पहुंचने की स्थिति में है। थोक महंगाई दर आज शून्य पर आ गया है और पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार कमी रिकॉर्ड बना रही है। इसका असर पूरे देश में दिख रहा है। पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह से भारत का पक्ष पूरी दमदारी के साथ रखा और विदेशियों को भारत में निवेश करने के लिए प्रेरित किया है उसकी सराहना की जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि झारखंड और जम्मू कश्मीर की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि दोनों प्रदेशों की जनता सुशासन चाहती है और उसे विश्वास हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी ही देश में सुशासन दे सकती है। यही वजह है कि उसने झारखंड में कांग्रेस की बजाय भाजपा को चुना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी नगरीय निकाय  चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा का परचम लहराने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी पर चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जनता जान चुकी है कि जनसेवा की आड़ में अपनी रोटी सेंकने वाले कांग्रेस के नेताओं ने छत्तीसगढ़ का भला न तो कभी किया हैं और न कभी कर पाएंगे।
Copyright @ 2019.