राष्ट्रीय (24/12/2014) 
मुख्यमंत्री रमन सिंह संवेदनहीन: देवांगन
रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गिरीश देवांगन ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के पुतले जलाये जाने वाले बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि रमन सिंह संवेदना शुन्य हो चुके है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गिरीश देवांगन ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस द्वारा पुतला दहन उनके जनता के प्रति कार्यो जैसे राशन कार्ड कटौती, नसबंदी मं 14 महतारियों की मौत, किसानो के साथ धोखाधड़ी के चलते हुआ है। डा. रमन सिंह प्रदेश के मुखिया होने के बाद भी यदि जन आक्रोष को नहीं समझ पा रहे है वह उनके लिये आत्म अवलोकन का विशय है। छत्तीसगढ़ की जनता समझ रही है कि कांग्रेसजन रमन का पुतला क्यों जला रहे है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गिरीश देवांगन ने कहा है कि डॉ. रमन सिंह जिस प्रकार से जनता को धोखा देकर प्रदेश की जनता के साथ खिलवाड़ कर रहे है वह नगरीय निकाय चुनाव परिणाम आने से पता चल जायेगा। यह बेहद दुखद स्थिति है कि मुख्यमंत्री अपनी पीठ स्वयं थपथपा कर अपने आप को शबाशी दे रहे है।
Copyright @ 2019.