राष्ट्रीय (24/12/2014) 
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी नें उग्रवादी हमले पर निंदा की
रायपुर, असम में सोनितपुर और कुकराझार में उग्रवादियों के हमले में 54 लोगो के मारे जाने पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव ने कहा है कि आतंकवाद का कोई जाति या धर्म नहीं होता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव ने कहा है कि इस नृशंस और क्रूर घटना की जितनी निंदा की जाये कम है। ऐसी कायरतापूर्ण घटना कभी भी देष को और समाज को स्वीकार्य नहीं हो सकती है।
Copyright @ 2019.